Zepto Success Story: 20 साल की उम्र में बिजनेस खड़ी करने की कई कहानियां आपने पढ़ी होंगी। लेकिन, Aadit Palicha और Kaivalya Vohra की कहानी थोड़ी अलग है। अलग इस मायने में है कि सिर्फ 18 महीनों में दोनों का नेटवर्थ 1000-1000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इतनी कम उम्र में इतना ज्यादा नेटवर्थ (Networth)। स्टार्टअप (Startup) के जरिए सफलता की एक से एक कहानियां सुनने को मिलती है। लेकिन, ऐसी कहानी कम ही मिलती है। यह कहानी न सिर्फ अपना काम शुरू करने की योजना बना रहे लोगों को प्रेरित करती है बल्कि युवाओं को भी यह मैसेज देती है कि उनके सपने पूरे हो सकते हैं। आइए जानते हैं दोनों युवाओं की दिलचस्प कहानी।
