Get App

Zerodha ने निवेशकों के लिए लॉन्च किया आइसबर्ग ऑर्डर, अब इंपैक्ट कॉस्ट से नहीं होगा नुकसान, जानिए कैसे काम करता है यह

Zerodha का नया फीचर आइसबर्ग, एक ऑर्डर करने का तरीका है जो बड़े साइज के ऑर्डर को छोटे-छोटे ऑर्डर में बांट देता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2022 पर 3:10 PM
Zerodha ने निवेशकों के लिए लॉन्च किया आइसबर्ग ऑर्डर, अब इंपैक्ट कॉस्ट से नहीं होगा नुकसान, जानिए कैसे काम करता है यह
Zerodha ने लॉन्च किया आइसबर्ग फीचर

शेयर मार्केट में बड़ी संख्या में ट्रेडिंग करने वाले ट्रेडर्स को अक्सर ब्रोकरेज और टैक्स की तुलना में इंपैक्ट कॉस्ट (Impact Cost) से अधिक नुकसान होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म जीरोधा (Zerodha) ने आइसबर्ग ऑर्डर (Iceberg Orders) नाम का एक फीचर लॉन्च किया है, जिसका मकसद इंपैक्ट लागत को कम करना है।

क्या होता है इंपैक्ट कॉस्ट?

मान लीजिए किसी कंपनी के शेयर 100 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं और उसी समय एक ट्रेडर्स ने कंपनी के 1,000 शेयरों को मार्केट प्राइस पर खरीदने का ऑर्डर दिया। हालांकि यह ऑर्डर 100 रुपये की जगह 100.50 पैसे पर लगता है, तो यहां ट्रेडर्स को 500 रुपये अधिक राशि देनी पड़ती है। यही 500 रुपये इंपैक्ट कॉस्ट है।

क्या है जीरोधा का नया फीचर?

जीरोधा का नया फीचर आइसबर्ग, एक ऑर्डर करने का तरीका है जो बड़े साइज के ऑर्डर को छोटे-छोटे ऑर्डर में बांट देता है। प्रत्येक ऑर्डर को तभी एक्सचेंज पर भेजा जाता है, जब उसके पिछला वाला ऑर्डर एग्जिक्यूट हो जाता है। ब्रोकरेज ने कहा कि यह F&O ट्रेडिंग करते समय क्वांटिटी फ्रीज लिमिट्स में भी मददगार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें