Zerodha Results: देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन ब्रोकरेज कंपनी Zerodha का नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2022 में लगभग दोगुना बढ़कर 2,094 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी के ऑपरेटिंग रेवेन्यू में 80 फीसदी से अधिक का इजाफा हुआ है, जिसके चलते मुनाफे में यह उछाल देखने को मिला है। इस मुनाफे ने कंपनी को भारत में सबसे अधिक प्रॉफिटेबल न्यू एज की टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक बना दिया। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) में कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार Zerodha ने FY22 में 2,094 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो कि FY21 में 1,122 करोड़ रुपये से 87 प्रतिशत अधिक है। फाइलिंग के अनुसार, FY22 में कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू एक साल पहले से 82 प्रतिशत बढ़कर 4,963 करोड़ रुपये हो गया। ज़ेरोधा ने आज तक एक्सटर्नल इन्वेस्टर्स से एक भी राउंड की फंडिंग नहीं जुटाई है।
फीस और कमीशन इनकम 4,128 करोड़ रुपये
Zerodha मुख्य रूप से ब्रोकरेज फीस और कमीशन के ज़रिए रेवेन्यू कमाता है। रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, FY22 में कंपनी की फीस और कमीशन इनकम एक साल पहले के 2,252 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,128 करोड़ रुपये हो गई. कमीशन और फीस इनकम के अलावा Zerodha को इंटरेस्ट इनकम के ज़रिए 614 करोड़ रुपये से कुछ अधिक की आय हुई है, जो एक साल पहले से 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है।
FY22 में 71 प्रतिशत बढ़ा कुल खर्च
ज़ेरोधा का कुल खर्च FY22 में 71 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2,164 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का एंप्लॉयी बेनिफिट एक्सपेंस 45 प्रतिशत बढ़कर 459 करोड़ रुपये हो गया। बता दें कि Upstox और Groww जैसे Zerodha की पियर्स कंपनियों सहित अधिकांश फिनटेक स्टार्टअप्स के विपरीत, नितिन कामथ के नेतृत्व वाली कंपनी विज्ञापन और मार्केटिंग पर खर्च नहीं करती है। Zerodha रेवेन्यू और नेट प्रॉफिट में 80 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाली नए युग की टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक बन गई है।
दिसंबर में एक ब्लॉग पोस्ट में Zerodha के को-फाउंडर और CEO नितिन कामथ ने कहा कि 2022 में, Zerodha ने मंथली न्यू अकाउंट ओपनिंग में 50 प्रतिशत की गिरावट देखी। कामथ ने यह भी कहा कि हालांकि मंथली न्यू अकाउंट ओपनिंग की संख्या में गिरावट आई है, लेकिन ब्रोकरेज फर्मों कंपनी के रेवेन्यू में कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि न्यू अकाउंट ओपनिंग की संख्या में गिरावट के कारण राजस्व में गिरावट एक अंतराल के साथ काम करती है।