Zomato CEO दीपिंदर गोयल ने 2 लोगों को चुना चीफ ऑफ स्टाफ, बदले में नहीं ली ₹20 लाख फीस

दीपिंदर गोयल ने कहा कि 30 असाधारण लोगों को ऑफर मिले और 18 लोग Zomato और ब्लिंकइट जैसी ग्रुप की दूसरी कंपनियों को हाई इंपैक्ट रोल्स में जॉइन भी कर चुके हैं। 18 लोगों में से 4 सीधे तौर पर उनके साथ काम करते हैं। इनमें से 2 चीफ ऑफ स्टाफ की भूमिका में हैं

अपडेटेड Feb 05, 2025 पर 3:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Zomato में चीफ ऑफ स्टाफ बनने के लिए 18,000 से अधिक लोगों ने अप्लाई किया था।

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) में चीफ ऑफ स्टाफ की पोजिशन के लिए दो लोगों को हायर किया गया है। इस बारे में कंपनी के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने 5 फरवरी को एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी। जोमैटो में चीफ ऑफ स्टाफ बनने के लिए 18,000 से अधिक लोगों ने अप्लाई किया था। दीपिंदर गोयल ने नवंबर 2024 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी कि उन्हें एक चीफ ऑफ स्टाफ की जरूरत है। लेकिन इस रोल के लिए पहले साल में कोई सैलरी नहीं होगी, उल्टा चीफ ऑफ स्टाफ बने एंप्लॉयी को जोमैटो को 20 लाख रुपये का पेमेंट करना होगा।

यह पूरा पैसा डोनेशन के तौर पर फीडिंग इंडिया को जाएगा। जोमैटो भी एंप्लॉयी की पसंद के हिसाब से 50 लाख रुपये किसी संस्था को दान करेगी। दूसरे साल से चीफ ऑफ स्टाफ को सैलरी मिलेगी, जो निश्चित तौर पर 50 लाख रुपये से ज्यादा होगी।

30 को मिले ऑफर, 18 लोग कर चुके हैं जॉइन


इस पोजिशन के लिए ताजा अपडेट में गोयल ने कहा, 'हमने 18,000 से ज्यादा एप्लीकेशन के साथ शुरुआत की और हमें 150 से ज्यादा अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली लोगों से मिलने का सौभाग्य मिला। इनमें से 30 असाधारण लोगों को ऑफर मिले और 18 लोग जोमैटो और ब्लिंकइट जैसी ग्रुप की दूसरी कंपनियों को हाई इंपैक्ट रोल्स में जॉइन भी कर चुके हैं। उन्हें उनके द्वारा लाई गई वैल्यू के लिए अच्छा-खासा कंपंजेशन दिया जा रहा है और हमारे साथ काम करने के लिए किसी ने कुछ भी पे नहीं किया है।'

रतन टाटा के युवा दोस्त शांतनु नायडू को Tata Motors में मिली बड़ी जिम्मेदारी, लिंक्डइन पर बांटी खुशी

ये 30 लोग कौन हैं?

गोयल ने आगे कहा कि जिन 30 लोगों को ऑफर मिले, उनमें कुछ ऐसे फाउंडर्स हैं जिन्होंने अपने हॉस्टल के कमरों से स्टार्टअप को चलाया, ऐसे इंजीनियर हैं जिन्होंने एक वीकेंड पर पूरे टेक स्टैक को फिर से लिख दिया, ऐसे ऑपरेटर हैं जिन्होंने अव्यवस्था को स्केल में बदल दिया। साथ ही कॉलेज से निकले कुछ शानदार युवा दिमाग भी हैं। इन लोगों को एक लॉन्ग टर्म माइंडसेट अलग बनाता है। वे शॉर्ट टर्म नतीजों के लिए काम नहीं कर रहे थे बल्कि लॉन्ग टर्म इंपैक्ट यानि कंपाउंडिंग इंपैक्ट के लिए काम कर रहे थे। ऐसे लोगों का मिलना मुश्किल होता है।

और भी लोगों को छांट रही है जोमैटो

गोयल ने आगे कहा कि जोमैटो को जॉइन कर चुके 18 लोगों में से 4 सीधे तौर पर उनके साथ काम करते हैं। इनमें से 2 चीफ ऑफ स्टाफ की भूमिका में हैं। गोयल ने यह भी कहा कि काम अभी खत्म नहीं हुआ है। 18,000 से ज्यादा एप्लीकेशंस में से कंपनी अभी भी और लोगों को छांट रही है। यह सिर्फ एक बार की भर्ती नहीं है। यह उन लोगों में एक लॉन्ग टर्म निवेश है, जोमैटो के साथ भविष्य का निर्माण करेंगे। गोयल ने कहा कि हम धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से सही लोगों तक पहुंचते रहेंगे।

BlackRock Hiring News: दुनिया के सबसे बड़े एसेट मैनेजर का बिग प्लान, 1200 लोगों को इस काम के लिए करेगी हायर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।