गोल्ड की कीमतों में तेजी लौटी लेकिन रिकॉर्ड हाई से अभी 10,000 रुपये कम

पिछले सेशन की गिरावट के बाद गोल्ड और सिल्वर में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख था

अपडेटेड Sep 27, 2021 पर 2:48 PM

गोल्ड और सिल्वर के प्राइसेज में सोमवार को डोमेस्टिक मार्केट में बढ़ोतरी हुई। ग्लोबल संकेत पॉजिटिव होने से इनका प्राइस मजबूत हुआ है। MCX पर गोल्ड फ्यूचर्स 0.33 प्रतिशत बढ़कर 46,147 रुपये प्रति 10 ग्राम और सिल्वर 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,583 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।

पिछले सेशन में गोल्ड 0.13 प्रतिशत घटकर छह महीने के लो के निकट पहुंच गया था। सिल्वर में 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

पिछले वर्ष 56,200 रुपये का रिकॉर्ड हाई छूने के बाद से इस वर्ष गोल्ड के प्राइसेज में वोलैटिलिटी रही है।

Buzzing Stocks: आज फोकस में हैं Zee Ent, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट, PVR सहित ये सभी शेयर

इंटरनेशनल मार्केट्स में गोल्ड के प्राइसेज बढ़कर 1,750 डॉलर प्रति औंस से अधिक हो गए। चीन की Evergrande के डिफॉल्ट करने की आशंका से गोल्ड में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बनी है।

गोल्ड का स्पॉट प्राइस 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,757.79 डॉलर प्रति औंस पर था। डॉलर में कमजोरी आने का भी गोल्ड को फायदा मिला है। डॉलर इंडेक्स सोमवार को 0.12 प्रतिशत गिरकर 93.22 पर था।


अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी होने से गोल्ड में तेजी सीमित है। अमेरिका की 10-ईयर बेंचमार्क ट्रेजरी यील्ड जुलाई की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक हो गई है।

एनालिस्ट्स का कहना है कि गोल्ड में शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी अधिक हो सकती है। इसके 1,725 डॉलर प्रति औंस से नीचे जाने पर बिकवाली का अधिक दबाव होगा।

सिल्वर का प्राइस 0.9 प्रतिशत बढ़कर 22.61 डॉलर प्रति औंस पर था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।