Zee Entertainment: कंपनी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर इनवेस्को ने नए बोर्ड की मांग के साथ एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाने पर फिर जोर दिया है। इनवेस्को कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO पुनीत गोयनका को भी हटाना चाहता है। इनवेस्को की यह मांगें Zee और सोनी के बीच मर्जर के लिए हुए नॉन-बाइंडिंग एग्रीमेंट की शर्तों के विपरीत हैं। इसके तहत गोयनका अपनी पोजिशन पर बरकरार रहेंगे।
PVR, आइनॉक्स लीजरः महाराष्ट्र में थिएटर और ऑडिटोरियम 22 अक्टूबर से खुल रहे हैं। इससे इन दोनों मल्टीप्लेक्स कंपनियों का बिजनेस बढ़ सकता है।
इंडियाबुल्स रियल एस्टेटः कंपनी की प्रमोटर जयेष्ठा इंफ्रास्ट्रक्चर ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिए कंपनी में 1.09 करोड़ इक्विटी शेयर्स बेचे हैं। इसके बाद इसकी शेयरहोल्डिंग 9.44 प्रतिशत से घटकर 7.04 प्रतिशत हो गई है।
श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंसः कंपनी में Acacia II Partners और अन्यों ने लगभग 3 लाख शेयर्स ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिए बेचे हैं। इससे इनकी शेयरहोल्डिंग 3.46 प्रतिशत से कम होकर 3.01 प्रतिशत रह गई है।
अपोलो टायर्सः कंपनी के प्रमोटर ओंकार कंवल ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस में 5.3 लाख से अधिक शेयर्स बेचे हैं। इससे उनकी शेयरहोल्डिंग 37.44 प्रतिशत से कम होकर 37.35 प्रतिशत हो गई है।
NBCC: कंपनी में केंद्र सरकार 31,98,646 इक्विटी शेयर्स ऑफर फॉर सेल के जरिए कंपनी के एंप्लॉयीज को बेचेगी। इसके लिए शेयर प्राइस 116 रुपये का होगा
डालमिया सीमेंटः कंपनी ने ओडिशा के कटक में अपने प्लांट में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।
Sansera Engineering: नोमुरा फंड्स आयरलैंड लिमिटेड ने कंपनी में 6 लाख शेयर्स 820.1 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे हैं। इसके अलावा कुछ अन्य इनवेस्टर्स ने भी कंपनी के शेयर्स लिए हैं।
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंसः ब्लैकरॉक ने कंपनी में 6,43,970 शेयर्स ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिए बेचे हैं। इससे ब्लैकरॉक की हिस्सेदारी 3.7 प्रतिशत से कम होकर 3.56 प्रतिशत पर आ गई है।
ब्रिगेड एंटरप्राइसेजः ICICI Prudential ने कंपनी में 2 लाख से अधिक शेयर्स ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिए पिछले सप्ताह बेचे थे। इसके बाद इसकी शेयरहोल्डिंग 3.07 प्रतिशत से कम होकर 2.98 प्रतिशत हो गई है।
नाहर स्पिनिंग मिल्सः रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कंपनी के लॉन्ग-टर्म और शॉर्ट-टर्म बैंक लोन पर रेटिंग आउटलुक अपग्रेड किया है।
वेलस्पन कॉर्पः कंपनी ने 50 करोड़ रुपये का भुगतान कर अपने कमर्शियल पेपर्स रिडीम किए हैं।