Petrol Diesel Price: लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए अपने शहर में तेल के भाव

Petrol Diesel Price: जम्मू कश्मीर में पेट्रोल 12 रुपये और डीजल 17 रुपये सस्ता हो गया है

अपडेटेड Nov 07, 2021 पर 3:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Petrol Diesel Price: सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने आज लगातार तीसरे दिन रविवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार की तरफ से एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती के बाद कई राज्य Petrol-डीजल पर लगने वाले वैट (VAT) में कटौती कर रहे हैं।

इस कटौती के बाद दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में पेट्रोल में 5.91 रुपये और डीजल के भाव में में 30 पैसे की कमी आई है। दिल्ली में रविवार को पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये और डीजल की कीमत 86.67 रुपये है।

ग्लोबल इकोनॉमी में ग्रोथ से सोने को मिल रहा सपोर्ट, दिसंबर 2021 तक लगा सकता है ऑल टाइम हाई

कई राज्यों में पेट्रोल के भाव में 8 रुपये और डीजल के भाव में 9 रुपये की कटौती की गई है। उत्तराखंड में सबसे कम गिरावट दर्ज की गई है, जबकि लद्दाख में पेट्रोल-डीजल के दाम में सबसे अधिक गिरावट आई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के एलजी के ऑफिस से मिली सूचना के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त 7 रुपये की कटौती की गई है। इस तरह अब जम्मू-कश्मीर में डीजल 17 रुपये सस्ता हो गया है और पेट्रोल 12 रुपये सस्ता हो गया है।

बता दें कि पिछले 26 दिनों में पेट्रोल की कीमतें देखें तो इसमें 8.15 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी थी। वहीं डीजल पिछले 29 दिनों में 9.35 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया था।


जानिए अपने शहर में तेल के भाव

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर है।

इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 109.98 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर है।

कोलाकात में पेट्रोल 104.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर हैं।

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।