सोना 15,000 रु के रिकॉर्ड हाई स्तर से तेजी से आगे भागता जा रहा है। लेकिन सोने के अलावा अब प्लैटिनम में निवेश ज्यादा सस्ता और फायदेमंद हो गया है।

 

प्लैटिनम सोने से भी ज्यादा कीमती है। आमतौर पर ये सोने से डेढ-दो गुना तक मंहगा होता है।लेकिन पिछले सालभर में प्लैटिनम के दाम 30,000 रु से घटकर 16,620 प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुच गए है। वजह है इंडस्ट्रियल मांग में कमी।

 

प्लैटिनम ऑटो कंपनियो का सबसे बडा कौमपोनेंट है। लेकिन मंदी की चपेट में फंसे आटो सेकटर से प्लैटिनम की मांग मे कमी से इसके दाम नीचे काफी नीचे आ गए हैं। और फिलहाल सौने और प्लैटिनम के दाम में अब केवल 20 परसेंट का ही फर्क रह गया है।

 

जानकारो का मानना है कि ये प्लैटिनम में पैसा लगाने का सही मौका है। 2-3 महीने में करीब 25 परसेंट रिटर्न के आसार है। प्लेटिनम की ज्वेलरी के अलावा डायमंड स्टडेड ज्वेलरी और 5-50 ग्राम के सिक्के भी ज्वेलर्स से खरीदे जा सकते है। ज्वेलर्स भी खरीदारी बढाने की कोशिश में जुटे है।

 

दिक्कत सिर्फ एक है। प्लैटिनम बैंको या हर एक ज्वेलरी स्टोर में नही मिलता है। ये सिर्फ प्लेटिनम के सर्टिफाइड ज्वेलर्स से ही खरीदा सकता है।