Basmati rice exporters: बासमती राइस फार्मर्स एंड एक्सपोर्टर्स डेवलपमेंट फोरम (BRFEDF) ने सोमवार को सरकार से अपील की है कि निर्यातकों पर बढ़ते मनमाने और अस्पष्ट शिपिंग शुल्क के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। फोरम का कहना है कि इन बढ़ते खर्चों के कारण कई व्यापारियों के लिए निर्यात करना आर्थिक रूप से असंभव होता जा रहा है।
