Get App

Cheapest Gold Prices: भारत के इन शहरों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, जानिए इसकी वजह

भारत के हर शहर में सोने का भाव एक जैसा नहीं रहता है, देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग रहती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2020 पर 6:58 AM
Cheapest Gold Prices: भारत के इन शहरों में मिलता है सबसे सस्ता सोना, जानिए इसकी वजह

भारत समेत पूरे विश्व में सोने की कीमतों (Gold prices) में इस साल लगभग 30% की उछाल आई है। लेकिन पिछले कुछ महीनों से इसकी कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। भारत के हर शहर में सोने का भाव (Gold rates) एक जैसा नहीं रहता है। देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग रहती हैं। आज दिल्ली के सर्राफा बाजारो में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 53,740 रुपये है तो मुंबई में इसका कीमत 50,550 रुपये है। वहीं, लखनऊ और जयपुर में इसकी कीमत 53,740 रुपये है। इसी प्रकार आज 22 कैरेट सोने की कीमत मुंबई में 49,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है और केरल में इसकी कीमत मात्र 46,950 रुपये है। यानी मुंबई और केरल में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के दाम में 2600 रुपये का अंतर है। देश के हरेक शहर में सोने की कीमतों में अंतर क्यों है, आइए जानते हैं:-

इस वजह से कीमतों में अंतर

भारत में सोने का कोई मानक मूल्य (Standard Price) निर्धारित नहीं है। देश के हर शहर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। इसका सबसे बड़ा कारण है राज्य सरकारों और प्रशासन द्वारा सोने लगाया गया स्थानीय लेवी (levy) और टैक्स जो हर राज्य और शहर में अलग-अलग है। इसके अलावा स्थानीय सर्राफा एसोसिएशन भी अपनी तरफ से सोने की कीमत तय करता है। इसके कारण एक शहर से दूसरे शहर में सोने की कीमत बदलती रहती है। इतना ही नहीं, सोने की कीमतों में हर रोज दो बार संशोधन किया जाता है जिससे इसकी कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजारों में का रुझान दिखाई देता है।

इस वजह होती है महंगी और सस्ती

भारत में सोने के खान बहुत कम हैं इस वजह से देश में सोने का उत्पादन सीमित मात्रा में होता है। देश में बिकने वाला अधिकतर सोना दूसरे देशों से आयात (import) किया जाता है। SBI, HDFC, ICICI और यूनियन बैंक जैसे देश के बड़े बैंक विदेश से सोने का आयात करते हैं। इनके अलावा एमएमटीसी (MMTC) और एसटीसी (STC) जैसी कंपनियों को भी सोने का आयात करने की अनुमति है। ये संस्थाएं अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर देश में सोना आयात करती हैं। अगर विदेश में सोने की कीमत अधिक होती है तो भारत में बी इसकी कीमत बढ़ जाती है और विदेश में सोना सस्ता होता है तो भारत में भी इकसी कीमतें कम  हो जाती हैं। इसके अलावा सोने की कीमत डॉलर के भाव पर भी निर्भर करती है। यहां भी सप्लाई और डिमांड वाला नियम चलता है।

केरल में म‍िलता है सबसे सस्ता सोना

केरल में इस समय 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत सबसे कम है। वेस्टर्न और नॉर्दर्न इंडिया के मुकाबले साउथ इंडिया में सोने की कीमत कम है। मुंबई या दिल्ली की तुलना में कर्नाटक और केरल में सोना सस्ता है। केरल में जहां 22 कैरेट सोने की कीमत 46,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है वहीं कोलकाता में यह 49,740 रुपये, मुंबई में 49,550 रुपये, दिल्ली में 49,260 रुपये, अहमदाबाद में 49,700 रुपये, लखनऊ में 49,260 रुपये, पटना में 49,550 रुपये है। वहीं दक्षिण भारतीय शहरों में इसकी कीमतें कम हैं। जैसे बेंगलुरु, मैसूर और मंगलुरु में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 47,650 रुपये, विजयवाड़ा, मदुरै और चेन्नई में यह 48,350 रुपये है। अगर आप ऑनलाइन सोना खरीद रहे हैं तो सबसे पहले उस शहर में सोने का भाव पता करें। इसके बाद उसकी शुद्धता की जांच कर लें।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें