Get App

'सरकार किसानों के खिलाफ कर रही साजिश', खाद और बीज की कमी को लेकर विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा

Chhattisgarh News: कृषि मंत्री नेताम के जवाब के बाद विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने इस विषय पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और सदन में अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 14, 2025 पर 6:44 PM
'सरकार किसानों के खिलाफ कर रही साजिश', खाद और बीज की कमी को लेकर विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा
सदन में शून्यकाल के दौरान विपक्ष के नेता चरण दास महंत ने खाद और बीज की कमी का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने खरीफ मौसम के दौरान राज्य में बीजों और उर्वरकों की कमी को लेकर सोमवार को हंगामा किया और इस विषय पर काम रोककर चर्चा कराने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने जब विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग को अस्वीकार कर दिया तब कांग्रेस विधायक सदन के बीचों-बीच अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए और जमकर हंगामा होने लगा।

नेता विपक्ष ने उठाया था मुद्दा

सदन में शून्यकाल के दौरान विपक्ष के नेता चरण दास महंत ने खाद और बीज की कमी का मुद्दा उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के अन्य सदस्यों ने कहा कि राज्य सरकार खरीफ फसल सीजन-2025 के लिए खाद और बीजों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रही है। उन्होंने इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव पेश कर चर्चा की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा, ‘राज्य में डाय-अमोनियम फॉस्फेट और यूरिया उर्वरकों की भारी कमी है। खरीफ 2025 सीजन के लिए डीएपी वितरण का लक्ष्य 3.10 लाख टन रखा गया था, जो पिछले खरीफ 2024 सीजन से 30,000 टन कम है। मौजूदा सीजन में अब तक केवल 1.01 लाख मीट्रिक टन की आपूर्ति हो पाई है।' उन्होंने कहा कि यूरिया वितरण का लक्ष्य 7.12 लाख टन था, लेकिन केवल 3.59 लाख टन की आपूर्ति हुई है। इन दोनों उर्वरकों की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं की गई।

सरकार आंकड़ों के साथ कर रही हर-फेर: कांग्रेस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें