Get App

Commodity market: सोने की कीमतों पर दबाव,चीनी की कीमतों में अच्छी तेजी, जानें क्या हो कमाई की रणनीति

चीनी की कीमतों में अच्छी तेजी है जिससे कल ICE शुगर में करीब 4% का उछाल देखने को मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2021 पर 5:30 PM
Commodity market: सोने की कीमतों पर दबाव,चीनी की कीमतों में अच्छी तेजी, जानें क्या हो कमाई  की रणनीति

सोने की कीमतों पर आज दबाव देखने को मिल रहा है। US के रोजगार आंकड़ों से पहले डॉलर मजबूत हुआ है जिसका असर सोने पर है। US के रोजगार आंकड़े फेडरल रिजर्व के फैसले की दिशा तय करेंगे। हाल में ही फेडरल रिजर्व के वाइस चेयरमैन ने साल के अंत तक बॉन्ड खरीदी में कटौती की बात कही थी।

सोने की सुस्त चाल

अमेरिका के रोजगार आंकड़ों से पहले इसमें कमजोरी देखने को मिल रही है। US के नॉन फार्म पेरोल आंकड़े आज आएंगे। US फेड के अधिकारी के Hawkish कमेंट से इस पर दबाव दिख रहा है। डॉलर में मजबूती के कारण भी इसमें कमजोरी है।

चांदी में कमजोरी

MCX पर चांदी 67,000 रुपए  के नीचे है। डॉलर में मजबूती से दबाव बना है।

क्रूड छोटे दायरे में

उधर क्रूड छोटे दायरे में दिख रहा है। ब्रेंट में 2 हफ्ते के निचले स्तर से सुधार आया है। पश्चिमी एशिया में तनाव से इसके सपोर्ट मिल रहा है। ईरान न्यूक्लीयर डील की संभावना धूमिल हुई है। Saudi Aramco ने सितंबर के लिए दाम बढ़ाए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें