सोने की कीमतों में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर के करीब हैं, वहीं कॉमेक्स पर सोना 8 साल के ऊपरी स्तर पर है। कोरोना की सेकेंड वेव के कारण सोने को सपोर्ट मिल रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले के कारण अमेरिका में लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया पर ब्रेक लगा है।

सोने पर मेटल फोकस की रिपोर्ट

सोने पर मेटल फोकस की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल 140 टन स्क्रैप गोल्ड की बिकवाली संभव है। स्क्रैप गोल्ड बिकवाली में 17 फीसदी की बढ़त संभव है। ज्वेलरी डिमांड 39 फीसदी गिरकर 348 रहने का अनुमान है। ग्लोबल गोल्ड डिमांड 20 फीसदी गिरकर 3171 टन रह सकती है। ग्लोबल गोल्ड बार की डिमांड 9 फीसदी बढ़कर 925 टन रह सकती है। वहीं, ग्लोबल ज्वेलरी डिमांड 25 फीसदी गिरकर 1596 रहने के आसार हैं जबकि फिजिकल सरप्लस गोल्ड 1590 टन रहने का अनुमान है। 2019 में फिजिकल सरप्लस गोल्ड 1590 टन के स्तर पर था। कुल गोल्ड सप्लाई 1 फीसदी गिरकर 4762 टन रह सकती है। वहीं, चीन की ज्वेलरी डिमांड 23 फीसदी गिरकर 493 टन रहने का अनुमान है।

कच्चे तेल की कीमतों में आज कमजोरी देखने को मिल रही है। ब्रेंट के दाम 40 डॉलर के करीब हैं। अमेरिका और चीन में कोरोना के नए मामले बढ़ने से क्रूड पर दबाव बना है। इसके अलावा अमेरिका में रिकॉर्ड इंवेंट्री से भी कच्चे तेल में गिरावट है। बेस मेटल्स की बात करें तो कॉपर की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। लेकिन निकेल, लेड और जिंक में कमजोरी है।

एग्री कमोडिटीज की बात करें तो आज NCDEX एग्रीडेक्स में करीब आधे परसेंट की गिरावट देखने को मिल रही है। सोयाबीन, कैस्टर सीड, ग्वार में गिरावट का असर एग्रीडेक्स पर दिख रहा है। इसके अलावा चना, सरसों और कपास खली में भी गिरावट है। कोरोना के कारण कॉटन की कीमतों पर दबाव है। इसके कारण कॉटन की डिमांड भी घटी है। कॉलुक का कहना है कि भारत और अमेरिका में कॉटन की खपत घटी है।


Nirmal Bang Commodities के कुणाल शाह की निवेश सलाह


Buy gold 48250 tgt 48600  sl 48050

Buy silver 48400 sl 48100 tgt 48890

Buy chana 4290 sl 4240 tgt 4400

Buy turmeric 5800 tgt 6000 sl 5695


CommTrendz Reaearch के T Gnanasekar की निवेश सलाह


MCX Gold Aug: buy dips to 48175 s/l 47900 tgt 48750

MCX Crude Jul:  Sell rallies to 2910-20 s/l 2965 tgt 2710.

Copper Buy dips to 457 s/l 455 tgt 464


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।