Get App

कमोडिटी मार्केट अगले हफ्ते रहेगा वोलेटाइल, अहम आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर: रवींद्र राव

अगले हफ्ते के शुरुआत में कमोडिटी मार्केट की दिशा तय करने में अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल डेटा की अहम भूमिका रहेगी। निवेशक चीन के अहम आर्थिक आंकड़ों के आने के पहले सतर्क नजरिया अपनाते नजर आएंगे। कमोडिटी बाजार की नजरें अमेरिका के खुदरा बिक्री और महंगाई आंकड़ों पर रहेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2023 पर 3:26 PM
कमोडिटी मार्केट अगले हफ्ते रहेगा वोलेटाइल, अहम आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर: रवींद्र राव
डॉलर में मजबूती के चलते कोमेक्स पर सोना 2023 के सबसे निचले स्तर पर दिख रहा है। इसके साथ ही यूएस में टेन ईयर ट्रेजरी यील्ड 4 फीसदी से ऊपर चली गई है

निवेशकों में यूएस फेड की तरफ से ब्याज दरों में होने वाली आक्रामक बढ़त और अमेरिका में मंदी का डर बना हुआ है। इसके अलावा चीन की तरफ निराशाजनक ग्रोथ के टारगेट ने भी निवेशकों का सेंटीमेंट खराब किया है। चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग ( Li Keqiang)ने पिछले रविवार को वार्षिक नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश करते हुए जीडीपी में 5 फीसदी ग्रोथ का लक्ष्य घोषित किया है। यह टारगेट बाजार की उम्मीद से कम था। इसके अलावा चीन ने रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों के लिए किसी बड़े प्रोत्साहन पैकेज का भी ऐलान नहीं किया है।

डॉलर इंडेक्स तीन मीहने के हाई लेवल पर

यूएसफेड के चेरमैन जोरेम पावेल की तरफ में ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी जारी रहने के ऐलान के बाद डॉलर इंडेक्स 105.883 के तीन मीहने के हाई लेवल पर पहुंचते दिखे। बाद में आए उनके नरम बयानों के बावजूद यूएस फेड की अगली मीटिंग में 0.25 फीसदी के पहले के अनुमान के मुकाबले ब्याज दरों में 0.50 की बढ़त की संभावना दिख रही है। अमेरिकी इकोनॉमी से जुड़े अहम आंकड़ों में लगातार मजबूती आ रही है लेकिन महंगाई उम्मीद के मुताबिक नहीं कम हो रही है। ऐसे में आगे ब्याज दरों में और बढ़त देखने को मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें