Get App

Commodity Markets: देश में मूंगफली की बुआई घटी, जानिए क्या है वजह और अन्य कमोडिटी का क्या है हाल

SEA का कहना है कि गुजरात में मूंगफली, कॉटन, सोयाबीन का उत्पादन घटा है। SEA ने कहा कि ज्यादा बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 17, 2022 पर 1:58 PM
Commodity Markets: देश में  मूंगफली की बुआई घटी, जानिए क्या है वजह और अन्य कमोडिटी का क्या है हाल
देश में मूंगफली की बुआई पर नजर डालें तो 2021-22 में 48.60 लाख हेक्टेयर बुआई हुई है जबकि 2022-23 में 45.10 लाख हेक्टेयर में मूंगफली की बुआई हुई है।

एग्री कमोडिटी में आज बात करेंगे मूंगफली की। देश में मूंगफली की बुआई घटी है। खरीफ में मूंगफली की बुआई 7% घटी है। गुजरात में मूंगफली की बुआई 2 फीसदी घटी है। SEA का कहना है कि गुजरात में मूंगफली, कॉटन, सोयाबीन का उत्पादन घटा है। SEA ने कहा कि ज्यादा बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। गुजरात में मूंगफली की बुआई भी करीब 11% घटी है। 5 सालों के औसत से भी मूंगफली का उत्पादन घटा है। 5 सालों में गुजरात में मूंगफली का औसत का उत्पादन 30.5 लाख टन रहा है।

मूंगफली की बुआई घटने के कारण पर नजर डालें तो ज्यादा कीमत मिलने से कॉटन, सोयाबीन की बुआई बढ़ी है। पिछले सीजन में किसानों को कॉटन से ज्यादा मुनाफा मिला था। SEA का कहना है कि 2022-23 में उत्पादन कम रहने का अनुमान है जबकि 2021-22 में कुल उत्पादन 50 लाख टन था।

देश में मूंगफली की बुआई पर नजर डालें तो 2021-22 में 48.60 लाख हेक्टेयर बुआई हुई है जबकि 2022-23 में 45.10 लाख हेक्टेयर में मूंगफली की बुआई हुई है। बताते चलें कि गुजरात,राजस्थान , आंध्रप्रदेश और कर्नाटक मूंगफली उत्पादक राज्य है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें