Pulse Conclave 2023: IPGA के Pulse Conclave 2023 में कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी ने बड़ा बयान दिया। अपने बयान में कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी रोहित कुमार सिंह (Consumer Affairs Secretary Rohit Kumar Singh) ने सीधे ट्रेडर्स पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार अच्छे ट्रेडर्स के साथ है बशर्ते वो जमाखोरी न करें। जमाखोरी करके कीमतें न बढ़ाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी अच्छे तरीके से ट्रेडिंग करेंगे उन्हें सरकार की तरफ से हर मुमकिन मदद मिलेगी। लेकिन जो भी जमाखोरी या कालाबाजारी करते हुए पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि दालों की कीमतों पर सरकार की नजर है। लिहाजा ट्रेडर्स जमाखोरी करने से बचें।
कंज्यूमर सेक्रेटरी ने IPGA के Pulse Conclave 2023 में दालों पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि दालों की कीमत पर सरकार की नजर बनी हुई है। ट्रेडर्स को हिदायत है "जमाखोरी न करें, अन्यथा कार्रवाई होगी"। उन्होंने कहा " ट्रेडर्स सिस्टम के साथ खिलवाड़ न करें।" हम अच्छे ट्रेडर्स के साथ हैं लेकिन "ट्रेडर्स के साथ-साथ लोगों के हितों का ध्यान रखना भी जरूरी है।"
रोहित कुमार सिंह ने कहा कि दालों की कीमतों पर नजर रखना मेरा काम है। सरकार ने इस काम के लिए मुझे नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि आप ये जान लें कि हमें भरोसेमंद सूत्रों से जानकारी मिली है कि कुछ ट्रेडर्स जमाखोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए मैं उनसे कहना चाहता हूं कि सरकार और सिस्टम के साथ खिलवाड़ न करें। सरकार उनके साथ है लेकिन जमाखोरी करने पर उन्हें सख्त कार्रवाई का सामना भी करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि हमारी सलाह है कि लोग कालाबाजारी बचें। सरकार कालाबाजारी के खिलाफ सख्त है। वे सिस्टम के साथ खिलवाड़ न करें। सभी की सुविधा के लिए अफ्रीका, म्यामांर, मोजाम्बिक से दालों का इंपोर्ट जारी है। इसके साथ ही दालों का इंपोर्ट और आसान किये जाने पर भी काम जारी है। लेकिन आपको ये ध्यान रखना होगा कि सरकार ट्रेडर और उपभोक्ता दोनों का हित चाहती है।
कंज्यूमर अफेयर्स सेक्रेटरी रोहित कुमार सिंह ने उक्त बयान IPGA द्वारा मुंबई के होटल ग्रांड हयात में आयोजित छठे Pulse Conclave 2023 के दौरान दिया।