Get App

Cooking Oil Prices: खाने के तेल पर सरकार की बड़ी रणनीति, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

Cooking Oil Prices: सुधाकर देसाई ने कहा कि भारत दुनिया में खाने के तेल का सबसे बड़ा इंपोर्टर है। देश में सरसों, सोयाबीन, कॉटन की उपज काफी अच्छी है। जब भी फसलों के पैदावार में कोई मामूली बढ़ोतरी करते हैं, तो इसका एक व्यापक प्रभाव पड़ता है। यह न केवल भारतीय आत्मनिर्भरता के लिए बल्कि वैश्विक बाज़ार के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। खाने के तेल का ऑर्गेनाइज सेक्टर काफी बड़ा है

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Jul 25, 2025 पर 1:48 PM
Cooking Oil Prices: खाने के तेल पर सरकार की बड़ी रणनीति, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर
देश में खाद्य महंगाई 2021 के बाद सबसे कम रहा है। खाने के तेल में 20-30% की महंगाई कायम है।

Cooking Oil Prices: खाने के तेल पर खाद्य सचिव ने बड़ा बयान जारी किया है। संजीव चोपड़ा ने कहा कि अगले हफ्ते नया ऑर्डर संभव है। 2011 के ऑर्डर की वेजिटेबल ऑयल प्रोडक्ट्स, प्रोडक्शन एंड अवेलेबिलिटी (VOPPA)2025 जगह लेगा। खाद्य सचिव ने कहा कि बाजार पर सरकार की नजर बनी हुई है। कीमत, सप्लाई चेन पर नजर बनी है। राष्ट्रीय स्तर पर जांच का काम जारी है। इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम जारी है। ड्यूटी घटने का फायदा लोगों को मिले।

VOPPA 2025 क्यों?

सरकार को मॉनिटरिंग में मदद मिलेगी। डिजिटल टूल्स के जरिए मॉनिटरिंग होगी। इंपोर्ट, उत्पादन, स्टॉक, बिक्री पर नजर होगी। इंडस्ट्री को जानकारी देना जरूरी होगा। उत्पादन, बिक्री की जानकारी देना जरुरी होगा। कीमत की भी जानकारी देना जरूरी होगा। सरकार का फोकस आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर है।

क्यों बढ़ी सरकार की परेशानी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें