Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर के शेयर इस समय जोरदार करेक्शन में हैं। कई बड़े डिफेंस स्टॉक्स अपने 52-वीक हाई से 30-48% तक टूट चुके हैं। हाई वैल्यूएशन, प्रॉफिट बुकिंग, कमजोर तिमाही नतीजे और ग्लोबल तनाव कम होने से जोखिम प्रीमियम घटा है। इसकी वजह से निवेशकों की दिलचस्पी कम होती दिख रही है। टेक्निकल चार्ट भी ज्यादातर स्टॉक्स में लगातार दबाव और कमजोर मोमेंटम की तरफ इशारा कर रहे हैं।
