केरल में बारिश से खेती चौपट

8 अगस्त से जारी लगातार बारिश को अगले 48 घंटे जारी रहने की आशंका है।

अपडेटेड Aug 17, 2018 पर 11:53 AM
Story continues below Advertisement

केरल में बर्बादी की बारिश हो रही है। 8 अगस्त से जारी लगातार बारिश को अगले 48 घंटे जारी रहने की आशंका है। पिछले 24 घंटे में यहां सामान्य से करीब 9 गुना ज्यादा बारिश हुई है। इस बारिश से पूरे प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात हैं और ऐसे में कई इलाकों में खेती पूरी तरह से चौपट हो गई है। इसमें चाय, कॉफी और मसालों की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

आपको बता दें प्रदेश में रबड़ की खेती भी होती है और बारिश से यहां रबड़ की पैदावार करीब 20 फीसदी घटने की आशंका है। वहीं इलायची और काली मिर्च को भी भारी नुकसान होने की आशंका है। इस बीच इलायची में आज भी बाजार खुलते ही 4 फीसदी का ऊपरी सर्किट लग गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।