रूस के पूर्वी यूक्रेन के दो अलग-अलग क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने के बाद से कच्चे तेल की कीमतों में उबाल है। वहीं सोना भी 1900 डॉलर के ऊपर निकल गया है। MCX पर बेस मेटल्स की चमक भी बढ़ गई है। साथ ही SEA ने भी लोगों को राहत देने के लिए कंपनियों से खाने के तेल की कीमतों में कटौती करने की अपील की है।
लेकिन सबसे पहले बात करते हैं क्रूड की कीमतों में आए उबाल की। ब्रेंट 97 डॉलर के पार निकल गया है। WTI ने भी 93.47 डॉलर का स्तर छू लिया है। MCX पर भी क्रूड 7000 के करीब नजर आ रहा है। रूस-यूक्रेन संकट और बढ़ गया है। रूस के फैसले से क्रूड में तेजी आई है। रूस ने डोनेत्स्क, लुगंस्क को अलग देश माना है। इस बीच NATO ने कहा है कि रूस बाचतीच से हल निकाले।
ब्रेंट की चाल पर नजर डालें तो 5 दिन में इसमें 1.05% की, 1 महीने में 11.12% की, 3 महीने में 21.84% की और 1 साल में 49.03% की तेजी आई है। इस बीच रूसी प्रेसीडेंट ने कहा है कि यूक्रेन के NATO में शामिल होना रूस के लिए बड़ा खतरा है। यूक्रेन परमाणु हथियार बनाने की योजना में जुटा है। यूक्रेन अमेरिका की कठपुतली बन गया है। US और NATO ने मिलकर यूक्रेन को युद्ध का मैदान बनाया है।
इस बीच इराक के एनर्जी मिनिस्टर का बयान आया है जिसमें कहा गया है कि क्रूड की मांग और सप्लाई संतुलित स्थिति में है। क्रूड पर आने वाले रिसर्च रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद OPEC में कोई फैसला लेंगे।
रूस के कदम के बाद अमेरिका ने सख्त कदम उठाते हुए रूस समर्थित दोनों प्रदेशों पर प्रतिबंध लगाए हैं। जिसके तहत इनके साथ नए निवेश, व्यापार करने से रोक लगेगी। US के बाद यूरोपीय यूनियन भी प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। अमेरिका प्रेसीडेंट बाइडेन ने कहा है कि US रूसी आक्रमण को रोकने के लिए कदम उठाएगा। यूक्रेन सहित सहयोगियों के साथ बातचीत करेंगे।
उधर नाटो ने कहा है कि रूस के उठाए गए कदम निंदनीय हैं। रूस का कदम Minsk समझौते के खिलाफ है। NATO यूक्रेन की संप्रभुता का सम्मान करता है। यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता को NATO का समर्थन है। रूस लड़ाई का रास्ता छोड़े और बातचीत करे।
1900 डॉलर के पार निकला सोना
इस तनाव के बीच सोना 1900 डॉलर के पार निकल गया है। रूस-यूक्रेन संकट ने सोने की चमक बढ़ा दी है। 4 हफ्तों में सोना 6.75% से ज्यादा चढ़ा है। सोने का भाव 8 महीने की ऊंचाई पर है। सोने का भाव 1910 डॉलर के ऊपर निकल गया है। वहीं, MCX पर सोने का भाव 50000 रुपए के ऊपर चला गया है। MCX पर सोना 4 हफ्तों में 5.75% से ज्यादा चढ़ा है। वहीं, COMEX पर चांदी 24 डॉलर के ऊपर बरकरार है।
Ganganagar Commodity के अमित खैरे का कहना है कि April Gold के लिए पहला सपोर्ट 50000 रुपए पर और दूसरा 49800 रुपए पर है। वहीं, इसके लिए पहला रजिस्टेंस 50500 रुपए पर और दूसरा रजिस्टेंस 50700 रुपए पर है।
March Silver के लिए पहला सपोर्ट 63500 रुपए पर और दूसरा 63000 रुपए पर है। वहीं, इसके लिए पहला रजिस्टेंस 64500 पए पर और दूसरा रजिस्टेंस 65000 रुपए पर है।