Get App

क्रूड में उबाल जारी, भाव 7 साल के ऊपर पहुंचा, सोने में दबाव, NCDEX पर धनिया 11,100 के पार

धनिया में तेजी जारी है। हाजिर मांग के कारण वायदा कीमतों में तेजी आई है। NCDEX पर अप्रैल वायदा 11,100 के ऊपर कारोबार कर रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2022 पर 1:23 PM
क्रूड में उबाल जारी, भाव 7 साल के ऊपर पहुंचा, सोने में दबाव, NCDEX पर धनिया 11,100 के पार
रूस- यूक्रेन संकट पर हर रोज बदलते समीकरण का असर क्रूड पर पड़ रहा है।

Commodity Market- रूस यूक्रेन संकट पर हर रोज बदलते समीकरण का असर क्रूड पर पड़ रहा है। बुलियन समेत बेस मेटल्स पर इसका असर दिखाई दे रहा है। रूस पर प्रतिबंध लगने के बाद भी सप्लाई न घटने की संभावना से क्रूड ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। वहीं सोने में थोड़ा दबाव देखने को मिल रहा है। MCX पर बेस मेटल्स की कीमतों में तेजी जारी है। इस बीच NCDEX पर सोया रिफाइन और धनिया भी चढ़े हुए हैं।

क्रूड में गर्मी

कच्चे तेल की कीमतें 99.50 डॉलर की ऊंचाई से फिसला है। गिरावट के बाद क्रूड में तेजी आई है। ब्रेंट का भाव 97 डॉलर के ऊपर निकला है। डब्ल्यूटीआई का भाव 92 डॉलर के ऊपर चढ़ा है। MCX पर कच्चा तेल 6800 के ऊपर निकला है।

कच्चे तेल में आई तेजी की वजहों पर नजर डालें तो यूक्रेन और रूस के बीच हालात बिगड़ रहे हैं। यूक्रेन के शहर खार्किव में रूस की फौज घुसी है। खार्किव यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। डोन्त्सक, लुहांस्क पर कब्जे के लिए रूस ने सेना भेजी है। निवेशकों को सप्लाई नहीं घटने की उम्मीद है। US, UK, यूरोप ने रूस पर प्रतिबंध लगाए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें