Crude Oil Price: क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। 23 जुलाई को ब्रेट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। 24 जुलाई को यह 0.60 फीसदी गिरकर 100.027 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद रहता है तो कीमतों में तेजी जारी रह सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर अमेरिका-ईरान में जल्द समझौता नहीं हुआ तो ब्रेट क्रूड का प्राइस 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है। इसका भारत की इकोनॉमी पर काफी खराब असर पड़ेगा।
