Crude Oil Price: सोमवार को एशिया में तेल की कीमतें गिर गईं। शनिवार 13 अप्रैल को देर रात इजराइल पर ईरान के हमले के बाद मार्केट पार्टिसिपेंट्स के रिस्क प्रीमियम घटाने से ऐसा हुआ। जून डिलीवरी के लिए ब्रेंट वायदा 24 सेंट गिरकर 90.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं मई डिलीवरी के लिए वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) वायदा 38 सेंट गिरकर 85.28 डॉलर प्रति बैरल पर था। 300 से अधिक मिसाइलों और ड्रोनों से किया गया हमला, पिछले 30 वर्षों से अधिक समय में किसी अन्य देश की ओर से इजराइल पर किया गया पहला हमला था।
