क्रूड की कीमतों में गिरावट पूरी दुनिया के लिए राहत की खबर है। 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान में लड़ाई शुरू होने के बाद क्रूड का भाव आसमान में पहुंच गया था। मई की शुरुआत में भाव 120 डॉलर प्रति बैरल की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। तब से भाव 20 फीसदी से ज्यादा क्रैश कर चुका है। सवाल है कि क्रूड का भाव गिरकर किस लेवल तक आ सकता है?
