Crude oil के दाम में फिर से तेजी, सप्लाई को लेकर बनी हुई है चिंता, 6-महीने के निचले स्तर से उछली कीमत

ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) फ्यूचर गुरुवार को 0.1 फीसदी बढ़कर 96.88 डॉलर प्रति बैरल, जबकि WTI क्रूड करीब 0.2 फीसदी बढ़कर 90.87 डॉलर के भाव पर कारोबार कर रहा था

अपडेटेड Aug 04, 2022 पर 7:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
OPEC+ देश सितंबर में प्रति दिन 1 लाख बैरल उत्पादन बढाने पर सहमत हुए हैं

क्रूड ऑयल (Crude oil) की कीमतों में गुरुवार 4 अगस्त को एक बार फिर से उछाल देखा गया। कीमतों में यह बढ़ोतरी सप्लाई के मोर्च पर बढ़ी चिंता के चलते आया है। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) फ्यूचर गुरुवार को 0.1 फीसदी बढ़कर 96.88 डॉलर प्रति बैरल, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड करीब 0.2 फीसदी बढ़कर 90.87 डॉलर के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इससे पहले बुधवार को अमेरिकी सरकार के एक आंकड़े में फ्यूल की मांग कम रहने की उम्मीद जताई गई थी, जिसके बाद बुधवार को इसकी कीमतें घट फरवरी के बाद के अपने निचले स्तर पर पहुंच गई थीं।

इस बीच क्रूड ऑयल उत्पादन करने वाले देशों के संगठन OPEC+ ने उत्पादन में प्रति दिन 1 लाख बैरल के बढ़ोतरी पर सहमति जता दी है, जो ग्लोबल ऑयल डिमांड का करीब 0.1 फीसदी है।


यह भी पढ़ें- Bank FD: कोटक Vs डीबीएस बैंक Vs बैंक ऑफ बड़ौदा में से कौन दे रहा है ज्यादा ब्याज, चेक करें रेट

बता दें कि OPEC+ देशों में पहले भी उत्पादन बढ़ाने पर सहमति बनी थीं। हालांकि इसमें से कई देश पहले से ही अपने अधिकतम उत्पादन क्षमता का इस्तेमाल कर रहे है, जिसके चलते उन्हें यह लक्ष्य पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

एक एनालिस्ट्स ने बताया, "OPEC+ देश सितंबर में प्रति दिन 1 लाख बैरल उत्पादन बढाने पर सहमत हुए हैं। हालांकि यह इसके पिछले महीने के उत्पादन से काफी कम होगा। ग्लोबल मार्केट में अभी भी सप्लाई की किल्लत देखी जा रही है।" उन्होंने कहा कि WTI की कीमत आने वाले दिनों में 90 से 100 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहने वाली है।

इससे पहले बुधवार को क्रूड ऑयल की कीमत करीब 4 फीसदी गिरकर अपने छह महीने के निचले स्तर पर पहुंच गईं। एक अमेरिकी डेटा के मुताबिक पिछले हफ्ते क्रूड ऑयल और गैसोलीन के भंडार में अप्रत्याशित रूप से काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके चलते बुधवार को कीमतों में यह गिरावट आई थी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।