Crude Oil: क्रूड पर दिख रहा ट्रंप का असर, क्या $90 के पार जा सकते हैं दाम, जानें क्या हैं एक्सपर्ट की राय

कच्चे तेल का भाव एक दिन में 2% चढ़ा।ब्रेंट का भाव 76 डॉलर के पार निकला है जबकि WTI का भाव 74 डॉलर के पार निकला है। MCX पर कच्चे तेल का भाव 6450 के पार निकला है

अपडेटेड Feb 03, 2025 पर 2:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर 25% तो चीन पर 10% टैरिफ लगाया। ट्रंप के एक्शन के बाद, तीनों देशों ने की जवाबी कार्रवाई की है।

कच्चे तेल का भाव एक दिन में 2% चढ़ा।ब्रेंट का भाव 76 डॉलर के पार निकला है जबकि WTI का भाव 74 डॉलर के पार निकला है। MCX पर कच्चे तेल का भाव 6450 के पार निकला है। दरअसल ट्रंप के टैरिफ लगाने से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। कनाडा, मैक्सिको, चीन पर टैरिफ लगाया है। ट्रेड वॉर की आशंका से कीमतों को सपोर्ट मिला है।

बता दें कि अमेरिका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कनाडा और मैक्सिको पर 25% तो चीन पर 10% टैरिफ लगाया। ट्रंप के एक्शन के बाद, तीनों देशों ने की जवाबी कार्रवाई की है। टैरिफ मंगलवार रात 12:01 बजे से लागू होगी। टैरिफ वॉर से कनाडा का डॉलर 2003 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा है। कम के पार्सल पर भी 800 डॉलर टैरिफ लगेगा। पहले $800 के कम के पार्सल पर टैरिफ नहीं लगता था। कनाडा से एनर्जी इंपोर्ट पर 10% टैरिफ लगेगा। ऑयल, इलेक्ट्रिसिटी इंपोर्ट पर भी 10% टैरिफ लगेगा।

कनाडा, यूरोप, मैक्सिको की करेंसी में दबाव दिखा। कनाडा का डॉलर 2023 के बाद सबसे निचले स्तरों पर पहुंचा है। यूरो नवंबर 2022 के बाद सबसे निचले स्तरों पर रहा। 3 साल के निचले स्तरों पर मैक्सिको का पेसो पहुंचा।


ट्रेड पार्टनर्स की प्रतिक्रिया सामने आई है। कनाडा ने भी अमेरिका पर 25% टैरिफ लगाया। 106 बिलियन डॉलर के सामानों पर टैरिफ लगाया। मैक्सिको का भी टैरिफ लगाने का इरादा । चीन ने भी टैरिफ लगाने की बात की लेकिन लगाया नहीं। चीन ने कहा कि ट्रंप के फैसले के खिलाफ WTO में अपील करेंगे।

क्रूड के दाम $90 के पार जा सकते

ऐसे में अब कच्चे तेल की आगे कैसी चाल रहेगी इस पर बात करते हुए एनर्जी एक्सपर्ट नरेंद्र तनेजा ने कहा कि ट्रंप की नीतियां सस्टेनेबल नहीं हैं। ट्रंप बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं। US कनाडा से 60% तेल इंपोर्ट करता है।ट्रंप चीन से दोस्ती की बात कर रहे है। ट्रंप का क्रूड सस्ता करने का एजेंड़ा है।

नरेंद्र तनेजा ने आगे कहा कि ट्रंप की राजनीति के कारण 90 डॉलर तक क्रूड पहुंच जाएगा। क्रूड के दाम $90 के पार जा सकते हैं।

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।