LPG Price 28 November 2026: रसोई गैस के दाम में हुई बढ़ोतरी? पटना से लेकर दिल्ली तक जानें अपने शहर का दाम

LPG Price 28 November: 28 नवंबर को सरकारी तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। गैस बुक करने से पहले दिल्ली, मुंबई, पटना समेत प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के ताजा भाव जानना जरूरी है

अपडेटेड Nov 28, 2026 पर 8:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज आपके शहर में कितने का मिल रहा एलपीजी सिलेंडर

LPG Price 28 November 2026: गैस सिलेंडर की कीमतों में थोड़ा सा बदलाव घर के बजट पर असर डाल सकता है। शादियों के सीजन में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों की नजर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर रहती है। इसी बीच सरकारी तेल कंपनियों (OMC) ने 28 नवंबर के लिए गैस सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं। वहीं आज 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में नवंबर की शुरुआत में बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में अगर आप गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जानें दिल्ली, मुंबई, पटना समेत देश के प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें क्या हैं।

चेक करें अपने शहर में एलपीजी की कीमत

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत (14.2 किलो) कमर्शियल सिलेंडर की कीमत (19 किलो)
दिल्ली 939.50 रुपए 2,820.00 रुपए
नोएडा 939.50 रुपए 2,757.50 रुपए
मुंबई 941.50 रुपए 2,775.50 रुपए
पटना 1,031.50 रुपये 3,117.50 रुपए
बेंगलुरु 944.50 रूपए 2909.00 रूपए
जयपुर 945.50 रुपये 2,847.00 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रूपए 2843.50 रूपए
गुड़गाव 950 रूपए 2838 रूपए
लखनऊ 979.50 रुपए 2,942.50 रुपए
हैदराबाद 994.00 रूपए 3081.00 रूपए
भुवनेश्वर 968.00 रुपए 3,004.00 रुपए

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों की हर महीने की शुरुआत में समीक्षा होती है। इसके दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस और कच्चे तेल की कीमतों के साथ-साथ डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और अन्य खर्चों पर निर्भर करते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं है कि हर महीने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव हो। इस बार 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर ही बनी हुई है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किया गया है।


बुकिंग से पहले जरूर करें रेट चेक

घरेलू सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन शहर के अनुसार कीमत अलग हो सकती है। इसलिए LPG बुक कराने से पहले अपने स्थानीय वितरक या आधिकारिक गैस बुकिंग माध्यम से लागू कीमत की पुष्टि कर लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।