Petrol-Diesel Price: बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम? टंकी फुल कराने से पहले जानें अपने शहर का रेट

हर दिन सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें जारी करती हैं। ऐसे में अगर आप आज अपनी गाड़ी में प्रेटोल-डीजल भरवाने की योजना बना रहे हैं तो इससे पहले जान लें आपके शहर में कितना है प्रेट्रोल-डीजल के भाव

अपडेटेड Nov 28, 2026 पर 7:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आपके शहर में कितना है प्रेट्रोल-डीजल के भाव (Photo: Canva)

Petrol-Diesel Price: इंटरनेशनल बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 28 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। ज्यादातर शहरों में ईंधन की कीमतें पहले जैसी ही बनी रहीं। वहीं गुड़गांव और नोएडा में पेट्रोल और डीजल दोनों के भाव में गिरावट आई है। वहीं, तिरुवनंतपुरम में डीजल थोड़ा महंगा हुआ है। इस तरह कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में हल्का बदलाव हुआ, वहीं देश के ज्यादातर शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी रहीं।

हर दिन सुबह 6 बजे देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें जारी करती हैं। ऐसे में अगर आप आज अपनी गाड़ी में प्रेटोल-डीजल भरवाने की योजना बना रहे हैं तो इससे पहले जान लें आपके शहर में कितना है प्रेट्रोल-डीजल के भाव

कहां पर बढ़ा कितना दाम


Goodreturns के आंकड़ों के अनुसार, 28 नवंबर को गुड़गांव और नोएडा में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट दर्ज की गई। गुड़गांव में पेट्रोल 20 पैसे सस्ता होकर 102.77 रुपये प्रति लीटर पर आ गया, जबकि नोएडा में इसकी कीमत 16 पैसे घटकर 101.96 रुपये हो गई। डीजल की बात करें तो गुड़गांव में इसका भाव 20 पैसे कम होकर 95.44 रुपये प्रति लीटर और नोएडा में 12 पैसे गिरकर 95.44 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, तिरुवनंतपुरम में डीजल की कीमत में 1 पैसे की हल्की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद यहां एक लीटर डीजल के लिए 104.41 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।

आज आपके शहर में कितने रूपए लीटर मिल रहा पेट्रोल और डीजल

  • नई दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर है।
  • गुड़गांव: पेट्रोल 102.77 रुपये और डीजल 95.44 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता: पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
  • भुवनेश्वर: पेट्रोल की कीमत 108.97 रुपये और डीजल की 100.68 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई: पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये और डीजल की 97.83 रुपये प्रति लीटर है।
  • हैदराबाद: पेट्रोल 116.15 रुपये और डीजल 104.23 रुपये प्रति लीटर है।
  • पटना: पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई: यहां पेट्रोल 107.76 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
  • नोएडा: यहां पेट्रोल का भाव 101.96 रुपये और डीजल का 95.44 रुपये प्रति लीटर है।
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 111.68 रुपये और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
  • चंडीगढ़: यहां पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
  • जयपुर: पेट्रोल का भाव 113.19 रुपये और डीजल का 98.25 रुपये प्रति लीटर है।
  • लखनऊ: यहां पेट्रोल 102.23 रुपये और डीजल 95.71 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
  • तिरुवनंतपुरम: यहां पेट्रोल 115.49 रुपये और डीजल 104.41 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

अक्टूबर में भारत के कच्चे तेल के आयात में सितंबर के मुकाबले 4.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह बढ़कर 23.31 मिलियन मीट्रिक टन हो गया। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर की तुलना में आयात में करीब 11% की वृद्धि हुई है। वहीं, तेल उत्पादों के आयात में सितंबर के मुकाबले 2.8% की गिरावट आई, जबकि निर्यात 4.7% बढ़कर 5.36 मिलियन टन पहुंच गया। इस बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रूसी कच्चे तेल का आयात 9.6% बढ़ाकर 3,93,500 बैरल प्रतिदिन कर दिया। इसके अलावा, अक्टूबर में भारत की ईंधन खपत भी करीब 10% बढ़कर 20.49 मिलियन मीट्रिक टन हो गई, जो मार्च के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है।

Gold Silver Price: MCX पर सोना 2.2% चढ़ा, चांदी 5.4% उछली, इस तेजी के पीछे जानें क्या है वजह

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।