Gold-Silver Outlook : अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में सोने-चांदी में आई रिकवरी, जानिए क्या कायम रह पाएगी ये तेजी
Gold-Silver Outlook :पिछले सत्र में आई गिरावट के बाद घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में सुधार आया है, क्योंकि निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भी घरेलू बाजार में सोने को सहारा दिया है
Gold price : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में सोने की मांग में मजबूती बनी हुई है
Gold-Silver Outlook : शुक्रवार, 27 नवंबर को ग्लोबल बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में सुधार देखने को मिला है। इस हफ्ते की शुरुआत में आई भारी गिरावट के बाद,निचले स्तरों से आई खरीदारी और शॉर्ट-कवरिंग की मदद से इन दोनों मेटल्स ने कुछ हद तक अपनी गिरावट की भरपाई कर ली है। ताजे फ्यूचर्स कोट्स के मुताबिक COMEX पर सोना अपने पिछले बंद भाव से 0.57% की बढ़त के साथ लगभग 3,584.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी 2.64% बढ़कर 41.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।
इस हफ्ते की शुरुआत में चांदी फिसलकर 38 डॉलर प्रति औंस के स्तर के करीब आ गई थी, जबकि सोना गिरकर लगभग 3,444 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंच गया था। यह तेजी उस बिकवाली के बाद आई है, जो उम्मीद से बेहतर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के कारण शुरू हुई थी। इन आंकड़ों ने सख्त मौद्रिक नीति की संभावनाओं को और मजबूत कर दिया है। अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 3.3% हो गई, जबकि अमेरिका की तीसरी तिमाही की GDP ग्रोथ के अनुमान को संशोधित करके 4.3% कर दिया गया है।
सोने-चांदी के कहां से मिल रहा सपोर्ट?
सोने-चांदीकी हालिया तेजी भारी गिरावट के बाद हो रही बार्गेन बाइंग और शॉर्ट-कवरिंग की वजह से देखने को मिली है।
रिद्धि-सिद्धि बुलियंस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के चेयरमैन पृथ्वीराज कोठारी का कहना है कि मजबूत अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के बाद सोने की कीमत गिरकर लगभग 3,426 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत गिरकर लगभग 38 डॉलर प्रति औंस तक आ गई थी। उनका यह भी कहना है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा चीन सहित 14 देशों पर नए टैरिफ के प्रस्ताव के बाद हुई खरीदारी और सोने-चांदी की सेफ हेवन अपील बढ़ने से भी रिकवरी को सपोर्ट मिला है।
HDFC सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि US थैंक्सगिविंग छुट्टी से पहले 'शॉर्ट-कवरिंग' होने से भी सोने-चांदी को सपोर्ट मिला है। जब ट्रेडर्स अपनी 'बेयरिश' पोजीशन क्लोज करते हैं तो वे इस मेटल को वापस खरीद लेते हैं,जिससे कीमतों को कुछ समय के लिए सहारा मिलता है। हालांकि, इस रिकवरी से बुलियन मार्केट के सामने मौजूद मौद्रिक नीति संबंधी चिंताओं में कोई बदलाव नहीं आया है।
मजबूत डॉलर और ब्याज दरों में बढ़त की उम्मीद से सोने-चांदी पर दबाव
अमेरिकी डॉलर लगातार तीसरे महीने बढ़त की ओर है। इसे 'सेफ-हेवन' के रूप में बढ़ती मांग और मौद्रिक नीति को और सख्त किए जाने की उम्मीदों का सपोर्ट मिल रहा है।
शुक्रवार को डॉलर इंडेक्स लगभग 103.8 पर आ गया है। नवंबर में इसमें करीब 1.8% की बढ़त आई है। बाजार में इस बात की प्रबल संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर में फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर सकता है। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।
ब्याज दरों और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से आमतौर पर सोने और चांदी का आकर्षण कम हो जाता है,क्योंकि इनसे कोई ब्याज आय नहीं मिलती है। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं का इस्तेमाल करने वाले खरीदारों के लिए ये धातुएं और भी महंगी हो जाती हैं।
PL कैपिटल में एडवाइजरी और डीलिंग के चीफ बिजनेस ऑफिसर विक्रम कसाट ने कहा कि डॉलर और कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के साथ ही अमेरिका द्वारा प्रस्तावित टैरिफ फाइनेंशियल मार्केट के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।
चांदी में 67% की गिरावट क्या हैं इसके मायने?
हाल ही में चांदी की कीमतों में काफी तेज गिरावट आई है। PL कैपिटल के मुताबिक 29 जनवरी को लगभग 121.60 डॉलर प्रति औंस के अपने रिकॉर्ड हाई से COMEX पर चांदी की कीमत में लगभग 67% की गिरावट आई है।
ब्रोकरेज फर्म ने इस गिरावट के पीछे कई कारण बताए हैं। ये हैं अमेरिका में ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की उम्मीदें, ग्लोबल इक्विटी मार्केट में बिकवाली (जिसके चलते निवेशकों ने नकदी जुटाने के लिए अपनी मेटल होल्डिंग्स को बेच दिया) और सिल्वर ETF से लगातार हो रही निकासी।
PL कैपिटल के तकनीकी विश्लेषण से पता चलता है कि $37-39.50 प्रति औंस की रेंज एक अहम सपोर्ट ज़ोन का काम कर सकती है,जहां कीमतें स्थिर हो सकती हैं और एक बेस बनाने की कोशिश कर सकती हैं।
PL कैपिटल ने $43 प्रति औंस के स्तर को रिकवरी के संकेतों के लिए पहला अहम स्तर माना है। अगर कीमतें इससे ऊपर जाती हैं तो चांदी $46-47 प्रति औंस तक पहुंच सकती है और उसके बाद $51-52 प्रति औंस के स्तर तक जा सकती है।
हालांकि, ब्रोकरेज ने हालिया उछाल को एक पक्का रिवर्सल मानने को लेकर आगाह किया है। उसका कहना है कि अगर लगातार दो हफ्तों तक कीमतें बढ़त के साथ बंद होती हैं और साथ ही तय सपोर्ट जोन भी बना रहता है तभी इस रिकवरी की पुष्टि होगी।
घरेलू बाजार पर एक नजर
घरेलू बाजार में गुरुवार, 26 नवंबर को सोने की कीमतों में सुधार आया, जबकि चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। नई दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹1,500 बढ़कर ₹1.27 लाख प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई, जबकि पिछले सत्र में यह ₹1.26 लाख थी। चांदी की कीमत ₹1.50 लाख प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म 'लेमन' (Lemonn) के रिसर्च हेड, गौरव गर्ग ने कहा कि पिछले सत्र में आई गिरावट के बाद घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में सुधार आया है, क्योंकि निचले स्तरों पर खरीदारी देखने को मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भी घरेलू बाजार में सोने को सहारा दिया है।
LKP सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी मामलों के VP-रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली किए जाने के कारण सोने की शुरुआती बढ़त में कुछ कमी आई।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में सोने की मांग में मजबूती बनी हुई है। हाल ही में कीमतों में आई गिरावट के बाद गिरावट पर खरीदारी,आभूषणों की खरीद और गोल्ड ETF में बढ़ता निवेश बाजार को सहारा दे रहे हैं।
यूएस फेडरल रिजर्व की 8-9 दिसंबर को होने वाली पॉलिसी मीट अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में होने वाले बदलावों के साथ-साथ कीमती मेटल्स के लिए भी एक बड़ा डिसाइडिंग फैक्टर होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।