LPG Cylinder Price 27 November 2026: शादियों के मौसम का आगाज हो और गैस सिलेंडर की मांग ना बढ़े यह हो ही नहीं सकता। घरेलू और कमर्शियल दोनों ही गैस सिलेंडर की मांग काफी ज्यादा है। ऐसे में लोगों की नजर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों पर बनी रहती है। ऐसे में आज 27, नवंबर के लिए सरकारी तेल कंपनियों (OMC)ने गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज शुक्रवार को भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है
ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपके शहर में LPG गैस सिलेंडर कितने रुपए में मिल रहा है, तो यहां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई समेत देश के प्रमुख शहरों के ताजा रेट की पूरी जानकारी दी गई है।
चेक करें अपने शहर में एलपीजी की कीमत
घर बैठे कैसे बुक करें गैस सिलेंडर?
अगर आप घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करना चाहते हैं तो इसके कई तरीके होते हैं. आप कॉल, व्हॉट्सअप, मैसेज, एप और मिस्ड कॉल के जरिए गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं. अगर व्हॉट्सअप से इंडेन गैस सिलेंडर बुक करना है तो आप 7588888824 पर मैसेज भेजें. वहीं अगर कॉल से बुक करना है तो 7718955555 नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, मिस्ड कॉल से बुकिंग के लिए 8454955555 का इस्तेमाल करना है।
अगर एचपी गैस की बुकिंग करनी है तो 9222201122 व्हॉट्सअप पर मैसेज भेजें और कॉल से बुक करना है तो 8888823456 से कर सकते हैं। मिस्ड कॉल के लिए 9493602222 नंबर सही है।