Get App

EXCLUSIVE:बढ़ते डीजल, पेट्रोल कीमतों से राहत संभव, कई विकल्पों पर हो रहा विचार-सूत्र

सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के मुताबिक बढ़ते डीजल, पेट्रोल कीमतों से राहत संभव है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2021 पर 8:25 AM
EXCLUSIVE:बढ़ते डीजल, पेट्रोल कीमतों से राहत संभव, कई विकल्पों पर हो रहा विचार-सूत्र

सीएनबीसी-आवाज़ को सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के मुताबिक बढ़ते डीजल, पेट्रोल कीमतों से राहत संभव है। पेट्रोलियम मंत्रालय नेऊंची पेट्रोल, डीजल कीमतों से राहत की सिफारिश की है। इसके लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की मांग की गई है। कहा गया है कि कोविड के दौरान जितनी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है अगर उसमें से आधी कटौती की जाती है तो कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर की कमी आ सकती है। लेकिन इसका पूरा फायदा पहुचानें के लिए राज्यों को भी सहयोग करते हुए वैट में कटौती करनी होगी जिसके लिए राज्यों को सहमत करना होग।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस राहत के लिए कई विकल्पों पर भी विचार जारी है। राज्यों से VATकम करने की अपील हो सकती है। तेल Cos को कुछ बोझ उठाने को कहा जा सकता है। बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में तेजी का माहौल बना हुआ है। ब्रेंट के दाम फरवरी के बाद सबसे ऊपरी स्तर पर हैं। डोमेस्टिक मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दाम आज फिर बढ़ गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने पेट्रोल-डीजल के दाम 29 दिन तक स्थिर रखने के बाद आज बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल के दाम में 21 से 23 पैसे और डीजल के दाम में 26 से 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 26 पैसे महंगा हो गया है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें