Gold- Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा कोहराम मच गया है। आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। MCX पर सोने का भाव 15 हजार रुपए तक गिर गया जबकि चांदी में तो लोअर सर्किट लग गया। सर्किट खुलने के बाद भी चांदी के भाव में गिरावट जारी है। एनालिस्ट ने इस गिरावट का कारण हाल के अब तक के सबसे ऊंचे स्तरों और US डॉलर में उछाल के बाद प्रॉफ़िट-बुकिंग को बताया।
ग्लोबल लेवल पर, अप्रैल डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सिल्वर फ्यूचर्स लगभग 4% गिरकर $110.26 प्रति औंस पर आ गया, जबकि पिछले सेशन में यह रिकॉर्ड $121.78 प्रति औंस पर था।
सोने-चांदी की कीमतों में अब आगे क्या रणनीति बनानी चाहिए? इस पर सीएनबीसी-आवाज से बात करते हुए केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि सोने के फंडामेंटल्स में कोई बदलाव नहीं है। ट्रंप, फेड चेयरमैन के बीच तनाव कायम है। टैरिफ को लेकर भी अनिश्चितता कायम है। बाजार में कीमतों को लेकर सफाई नहीं है। बाजार को कीमतों में स्थिरता का इंतजार है। आगे भी सोने में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। 1980 के बाद एक महीने में इतनी तेजी आई है। सोने में 18-20% की गिरावट की उम्मीद है। मौजूदा स्तरों पर निवेश की सलाह नहीं है।
उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि लंबी अवधि में सोने चांदी में गिरावट आएगी। सोने चांदी में बबल जैसी स्थिती है। पहले भी बाजार ऐसी स्थिति देख चुका है। पिछला रिकॉर्ड बनाने के बाद चांदी ने 12 साल कुछ नहीं किया। प्लैटिनम, डायमंड में भी ऐसी स्थिति देखने को मिली।
मौजूदा स्तरों पर नया निवेश नहीं करने की सलाह है। उन्होंने आगे कहा कि सोने में 18-20%, चांदी में 30-40% की गिरावट आएगी।
निर्मल बंग सिक्योरिटीज के कुणाल शाह ने कहा कि सोने-चांदी के लेकर बाजार में अनिश्चितता है। चांदी के दाम 2-3 दिन में 60000 बढ़ गए थे। लेकिन लंदन में PM फिक्सिंग के कारण दाम गिरे हैं। बाजार में मौजूदा स्तरों पर भी कम्फर्ट नहीं। US-ईरान के तनाव पर बढ़ने पर दाम चढ़ें । दाम चढ़ने पर आगे बिकवाली की आएगी। छोटी अवधि में बेचकर चलने की सलाह है। चांदी का भाव `4 लाख के ऊपर नहीं टिकेगा। ऊपरी स्तरों पर मांग नहीं आ रही है।
कुणाल शाह ने आगे कहा कि 2026 में सोने चांदी का नया हाई बनना मुश्किल है। चांदी का भाव $80-90 तक गिर सकता है जबकि सोने का भाव $4800 तक गिर सकता है। आधे घंटे में $3.5 लाख करोड़ साफ हुआ। सोने चांदी से बाजार को अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं। जियो पॉलिटिकल हालात में बदलाव पर भी बिकवाली करें। डी-डॉलराइजेशन का प्रोसेस भी अब भी जारी है। छोटी अवधि में कीमतों में दबाव ही दिखेगा।
उन्होंने आगे कहा कि हर बढ़त में बिकवाली करने की सलाह है। सोने-चांदी में इतनी तेजी की किसी ने उम्मीद नहीं की थी। मौजूदा स्तरों पर नए निवेश करने की सलाह नहीं है।
प्रोइंटेलिट्रेड सर्विसेज के दिनेश सोमानी ने कहा कि चांदी की कीमतों में अप्रत्याशित तेजी आई है। चांदी के दाम 5 गुना से ज्यादा बढ़ चुके हैं। मौजूदा स्तरों पर खरीदारी गायब है। मौजूदा स्तरों पर निवेश नहीं करने की सलाह है। 3.20-3.35 लाख तक चांदी गिर सकती है। सोने में पिछले महीने स्प्रेड काफी ज्यादा है। सोने का भाव $4950 तक गिर सकता है।
मई तक सोने चांदी में तेजी जारी रहेगी। चांदी में 3.20-3.25 से दोबारा खरीदारी लौट सकती है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।