Get App

Sovereign Gold Bond इश्यू आज से खुला, इश्यू प्राइस 4807 रुपए/ग्राम, 16 जुलाई तक कर सकेंगे निवेश

Sovereign Gold Bonds: अगर आप इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करते हैं तो आपको 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 12, 2021 पर 12:59 PM
Sovereign Gold Bond इश्यू आज से खुला, इश्यू प्राइस 4807 रुपए/ग्राम, 16 जुलाई तक कर सकेंगे निवेश

Sovereign Gold Bonds: आज से एक और Sovereign Gold Bond इश्यू खुल रहा है। इसका इश्यू प्राइस 4807 रुपये प्रति यूनिट तय हुआ  है। अगर आप इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करते हैं तो आपको 50 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह ऑनलाइन आवेदकों के लिए गोल्‍ड बॉन्‍ड का रेट 4,757 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। आप इस Sovereign Gold Bond इश्यू में आज से 16 जुलाई तक निवेश कर सकेंगे।

RBI ने प्रेस रिलीज जारी कर इस इश्यू के बारे में जानकारी दी है। सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड स्कीम 2021-22 सीरीज IV में निवेश के लिए ये अच्छा मौका है। इसका औसत रेट IBJA यानी इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा 7, 8 और 9 जुलाई के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर तय किया गया है। 999 शुद्धता के सोने के (gold of 999 purity) दर के आधार पर ये रेट जारी किया गया है।

ये भी बता दें कि केंद्र सरकार मई 2021 से सितंबर 2021 के बीच Sovereign Gold Bond Scheme 2021-22 के तहत गोल्ड बांड्स को 6 किस्तों में जारी करेगी। इसका पहला चरण सब्सक्रिप्शन के लिए 17 मई को खुला था।

इन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खरीदारी आप मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों जैसे NSE, BSE से कर सकते हैं। इसके अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL) और पोस्ट ऑफिसों से भी से इसकी खरीद की जा  सकती है। ये ध्यान में रखें कि स्मॉल फाइनेंस बैंकों और पेमेंट बैंकों से इसकी बिक्री नहीं होगी।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond Scheme) की परिपक्वता अवधि 8 सालों की होगी। इसमें 5 साल बाद अगले ब्याज भुगतान की तारीख पर बॉन्ड से निवेश निकालने का भी विकल्प होगा। इसमें आप 1 ग्राम सोने की खरीदारी से निवेश कर सकते हैं। इस इश्यू  में  2.5 फीसदी सालान की दर से ब्याज मिलेगा। ये ब्याज  हर 6 महीने में आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।

इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे। सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी कड़ी है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितंबर के बीच छह किस्तों में जारी किए जाएंगे। 

सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत 2015 में की थी। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 65 टन सोना SGB के जरिए बेचा गया था। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स (Sovereign Gold Bond) गवर्नमेंट सिक्योरिटीज हैं। ये फिजिकल गोल्ड के विकल्प के तौर पर शुरू किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें