Gold Price Down: खत्म हुई सोने की तेजी, क्या आगे आएगी गिरावट, जानें अक्षय तृतीया से पहले क्या सस्ता होगा गोल्ड

राजीव पोपले का कहना है कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। अक्षय तृतीया में सिर्फ 1 हफ्ते ही बचा हुआ है। अक्षय तृतीया पर सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद है। अक्षय तृतीया पर सोने के गहनों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

अपडेटेड Apr 25, 2025 पर 2:16 PM
एक दिन की हल्की तेजी के बाद सोने में गिरावट आई है। कल जून वायदा 96,188 तक पहुंचा था।

Gold Price Down: एक दिन की हल्की तेजी के बाद सोने में गिरावट आई है। कल जून वायदा 96,188 तक पहुंचा था। जबकि आज सोने में 95,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे कारोबार हो रहा है। बता दें कि 22 अप्रैल को सोने ने हाई बनाया था। 22 अप्रैल को सोना 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड दाम पहुंचे है। अप्रैल में 9 बार रिकॉर्ड ऊंचाई पर दाम पहुंचे।

चांदी करेगी ऑउटपरफॉर्म

चांदी धीरे- धीरे 1 लाख रुपये की तरफ बढ़ रही है। कल चांदी का मई वायदा 98,000 के करीब पहुंचा है। आज भी चांदी में 97,200 के ऊपर कारोबार कर रहा। 23 अप्रैल को 98,000 रुपये के पार दाम निकले थे। गोल्ड सिल्वर रेश्यो भी 100 के नीचे फिसला है।


बता दें कि सोना महंगा होने के पीछे सबसे बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूत स्थिति और डॉलर की कमजोरी है। अमेरिकी डॉलर तीन साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे सोने की मांग और कीमत में इजाफा हुआ है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ने की वजह से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोना चुना है।

टैरिफ पर कब बनेगी बात?

अमेरिका-चीन के बीच व्यापार बातचीत पर असमंजस बना हुआ है.चीन ने कहा है कि “कोई बातचीत नहीं हो रही” और अमेरिका को एकतरफा टैरिफ हटाने चाहिए। वहीं डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि आज सुबह उनकी एक बैठक हुई। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो कौन हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेड चेयरमैन को हटाने की धमकी से पीछे हटकर कुछ नरमी दिखाई है, जिससे बाजारों में राहत है

पोपले ग्रुप के राजीव पोपले का कहना है कि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। अक्षय तृतीया में सिर्फ 1 हफ्ते ही बचा हुआ है। अक्षय तृतीया पर सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद है। अक्षय तृतीया पर सोने के गहनों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

सोने के दाम चढ़ने के बाद भी 22 कैरेट की मांग ज्यादा आई है। लोग 18, 14 कैरेट के गहने भी खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि कीमतों में स्थिरता आने पर मांग बढ़ने की उम्मीद है। कीमतों का असर मांग और कैरेटेज पर पड़ेगा।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।