Silver price Today: धनतेरस-दिवाली से पहले चांदी और सस्ती, 10 बड़े शहरों में इतनी रह गई कीमत

Silver price Today: नए सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भी चांदी में गिरावट दिख रही है।चांदी की कीमत में लगभग 4,257 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,80,001 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नीचे फिसल गया है

अपडेटेड Nov 03, 2026 पर 10:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Silver price Today: चांदी की कीमत में लगभग 4,257 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,80,001 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नीचे फिसल गया है ।

Silver price Today:  देश में चांदी की कीमत लगातार फिसल रही है। नए सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भी चांदी में गिरावट दिख रही है।चांदी की कीमत में लगभग 4,257 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,80,001 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नीचे फिसल गया है । जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,83,779 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,84,140 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50.50 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली में चांदी की कीमत 1.86 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,00,000 रुपये किलो पर है।

3 नवंबर को  चांदी का भाव


शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 2,00,000
मुंबई 2,00,000
अहमदाबाद 2,00,000
चेन्नई 2,00,000
कोलकाता 2,00,000
हैदराबाद 2,00,000
जयपुर 2,00,000
भोपाल 2,00,000
लखनऊ 2,00,000
तिरुवनंतपुरम 2,00,000

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (COMEX) पर मंगलवार, 3 नवंबर को चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिली। कॉमेक्स पर चांदी करीब 1.39 फीसदी गिरकर 50.180 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले सोमवार को बाजार में कुछ रिकवरी देखने को मिली थी, लेकिन मंगलवार की गिरावट ने फिर से निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। वहीं सोने की कीमत में करीब 0.39 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही सोना 3,954 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता नजर आया।

फेड दरों को लेकर उम्मीदें, वैश्विक केंद्रीय बैंकों पर नजर

निवेशक प्रमुख केंद्रीय बैंकों की मौद्रिक नीति के संकेतों पर भी नजर रख रहे हैं। CME के ​​'फेडवॉच' टूल के अनुसार, ट्रेडर्स को लगता है कि दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना 73% है। ब्याज दरें बढ़ने से सोने पर दबाव पड़ता है, क्योंकि इससे ऐसी संपत्ति (जो कोई रिटर्न नहीं देती) को अपने पास रखने की 'अपॉर्चुनिटी कॉस्ट' (अवसर लागत) बढ़ जाती है। वहीं, गुरुवार को बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा अपनी प्रमुख ब्याज दर को 3.75% से बढ़ाकर 4% किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, बैंक ऑफ जापान और यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने भी लगातार बनी हुई महंगाई को लेकर चिंता जताई है।

क्या सोने-चांदी में जल्द आएगी रिकवरी?

फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सोना अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से काफी नीचे आ चुका है, जबकि चांदी में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार की आगे की दिशा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़ी नीतियों, डॉलर की चाल, बॉन्ड यील्ड और वैश्विक भू-राजनीतिक हालात पर निर्भर करेगी। ऐसे में कीमतों में तत्काल बड़ी रिकवरी को लेकर निश्चित दावा करना मुश्किल है।

दिवाली के दौरान सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए जरूरी है कि खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें। साथ ही गहने खरीदते समय मेकिंग चार्ज और हॉलमार्किंग की जानकारी भी हासिल करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।