Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में मामूली तेजी, दिल्ली-मुंबई, चेन्नई-बेंगलुरु का रेट चेक करें

Gold rate Today: दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का भाव देखें तो यह भी बढ़कर 44,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है

अपडेटेड Mar 09, 2021 पर 12:19 PM

Gold rate Today: मंगलवार को भी सोने की कीमतों में तेजी रही। यह लगातार तीसरा दिन है जब गोल्ड प्राइस में तेजी देखी गई। 22 कैरेट सोने का भाव 160 रुपए बढ़कर 43,680 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि एक दिन पहले सोमवार को यह 43,520 रुपए था।

दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का भाव देखें तो यह भी बढ़कर 44,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। जबकि एक दिन पहले यह 43,860 रुपए प्रति 10 ग्राम था। मुंबई में गोल्ड 9 मार्च को 43,680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

एक्साइज ड्यूटी और स्टेट टैक्स के कारण देश के अलग-अलग हिस्सों में गोल्ड की कीमतें अलग होती हैं।

कोलकाता में मंगलवार को 22 कैरेट गोल्ड का भाव 44,120 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 46,760 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 42,210 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 46,050 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

MCX पर क्या चल रहा है भाव

9 मार्च को इंडिया गोल्ड अप्रैल MCX फ्यूचर्स प्राइस में तेजी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों से MCX पर अप्रैल फ्यूचर्स को सपोर्ट मिला है। MCX सिल्वर मई फ्यूचर्स भी 66,000 रुपए से ऊपर ट्रेड कर रहा है।


डॉलर मजबूत होने और अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से लगातार सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। बाजार के जानकारों का कहना है कि इनवेस्टर्स को मांग बढ़ने पर शॉर्ट करना चाहिए। इसके लिए टारगेट प्राइस 44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

अप्रैल के लिए गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स 0.36 फीसदी ऊपर 44,377 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। मई सिल्वर फ्यूचर्स 0.47 फीसदी ऊपर 66,163 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।