Gold Prices Today-22 April 2021: सोने के भाव में आज 220 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हो गई है। एक दिन पहले सोने के दाम में गिरावट आने के बाद गुरुवार को सोने के दाम बढ़ने से निवेशकों को चेहरे पर मुस्कान आ गई है। अगर एक- दो दिनों को छोड़ दें अप्रैल के महीने में सोने के दाम में कोई गिरावट नहीं आई है।
भारत में शादी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में सोने की मांग बढ़ने की संभावना है। लिहाजा पीली धातु की कीमतों में इजाफा हो गया है। इस बीच अगर ग्लोबल मार्केट में नजर दौड़ाएं तो सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। पिछले सत्र में यह 8 हफ्ते के हाई लेवल पर पहुंच गए थे।
जानिए अपने शहर में सोने के दाम
मुंबई में आज 22 कैरेट सोने के दाम 45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं और 24 कैरेट सोने के दाम 46,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। चेन्नई में 22 कैरेट सोने के दाम 45,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 49,160 रुपये हैं।
दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दाम 46,590 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं और 24 कैरेट सोने के दाम 50,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। हैदराबाद में 22 कैरेट सोने के दाम 44,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 48,930 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने के दाम 44,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 48,930 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। पुणे में 22 कैरेट सोने के दाम 45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 46,200 रुपये हैं। इसी तरह नागपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,200 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 46,200 रुपये है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
