Silver Gold Price Today : MCX पर चांदी में कमजोरी, सोने में बढ़त , जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

Silver Gold Price Today : सुबह 11.15 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का अक्टूबर वायदा 538 रुपए यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 153,700 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, चांदी का सितंबर वायदा 1,480 रुपए यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 235,300 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा था

अपडेटेड Aug 11, 2026 पर 11:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate Today : कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं रिसर्च एनालिस्ट के अनुज गुप्ता। इनको आज गोल्ड और नैचुरल गैस में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Silver Gold Price Today : मंगलवार, 11 अगस्त के कारोबारी सेशन में MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है।अमेरिकी डॉलर में नरमी और ग्लोबल मार्केट के पॉजिटव माहौल से सोने-चांदी को सपोर्ट मिल रहा है। सुबह 11.15 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का अक्टूबर वायदा 538 रुपए यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के साथ 153,700 रुपए पर दिख रहा था। वहीं, चांदी का सितंबर वायदा 1,480 रुपए यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 235,300 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा था।

डॉलर इंडेक्स में आई नरमी से डॉलर से जुड़ी कीमती धातुओं की कीमत दूसरी करेंसी वाले खरीदारों के लिए कम हो गई है। दूसरी ओर,कच्चे तेल की कीमतें 88 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गई हैं। अमेरिका-ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण तेल की कीमतों में तेजी आई है। ईरान ने कहा है कि जब तक अमेरिका अपनी कार्रवाई बंद नहीं करता और नुकसान का मुआवज़ा नहीं देता तब तक स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ बंद रहेगा।

LKP सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी का कहना है कि इस हफ्ते आने वाले अमेरिका के रिटेल महंगाई के आंकड़ों पर बाजार की नजर रहेगी। यह डेटा फेडरल रिजर्व की पॉलिसी और भविष्य में ब्याज दरों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। अगर महंगाई के आंकड़े कम रहते हैं तो सोने को सपोर्ट मिल सकता है,जबकि उम्मीद से ज्यादा CPI डेटा आने पर डॉलर के मजबूत होने और यील्ड बढ़ने से प्रॉफिट बुकिंग हो सकती है। टेक्निकल नजरिए से देखें तो MCX पर सोने के नियर टर्म में ₹1,50,000–1,54,000 की रेंज में ट्रेड करने की उम्मीद है।


दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर

एमसीएक्स पर कॉपर का सितंबर वायदा 2.15 रुपए यानी 0.16 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ 1,380 रुपए के आसपास दिख रहा था। वहीं, क्रूड का अगस्त वायदा 71 रुपए यानी 0.91 फीसदी की तेजी के साथ 7,875 रुपए के करीब दिख रहा था। नैचुरल गैस का अगस्त वायदा 267.10 रुपए यानी 0.70 फीसद की तेजी के साथ 266.70 रुपए पर और ELECDMBL अगस्त वायदा 73 रुपए यानी 1.59 फीसदी की बढ़त लेकर 4,676 के आसपास ट्रेड कर रहा था।

Market Insight : इस समय इंडेक्स नहीं,शेयरों पर करें फोकस, IT शेयरों में दिख रहा दम

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं रिसर्च एनालिस्ट (Research Analyst) के अनुज गुप्ता। इनको आज गोल्ड और नैचुरल गैस में कमाई के मौके दिख रहे हैं। एमसीएक्स गोल्ड में इनकी 152500 रुपए के आसपास,151850 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 154000 रुपए के टारेगट के लिए खरीदारी की सलाह है। एमसीएक्स नैचुरल गैस वायदा में भी इनकी 263 रुपए के आसपास,256 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 275 रुपए के टारेगट के लिए खरीदने की सलाह है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।