Silver Gold Price Today : सोमवार को MCX पर सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लेकिन चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है। गोल्ड को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर में स्थिरता से सहारा मिल रहा। वहीं,प्रॉफिट बुकिंग के कारण चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इस बीच ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों की घोषणा से पहले निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने के कारण ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 2% गिरकर 93 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। अब बाजार की नजरें इस हफ्ते आने वाले US महंगाई के आंकड़ों और US फ़ेडरल रिज़र्व के चेयरमैन केविन वॉर्श के भाषण पर टिकी हुई हैं।
