Silver Gold Price Today : आज सोमवार 12 अक्तूबर को सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिल रहे। ट्रेडर्स ने रूस और यूक्रेन के बीच हुए एनर्जी सीज़फायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर नजरें रखे हुए हैं। साथ ही मिडिल ईस्ट में फिर से शुरू हुए हमलों पर भी बाजार की नजर है जिससे महंगाई का दबाव बढ़ने का खतरा है। इस बीच U S डॉलर इंडेक्स 0.04% गिरकर 102.17 पर आ गया है। जबकि ब्रेंट क्रूड में 1.2% की गिरावट आई है। पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में 1.3% की बढ़त हुई थी। ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी सीज़फायर तुरंत लागू हो गया है, जिससे ग्लोबल फ्यूल सप्लाई में कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
इससे पहले प्रेसीडेंट ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने का आग्रह किया था और कहा था कि मॉस्को ग्लोबल बाजार में डीजल की आपूर्ति करने पर सहमत हो गया है,जिससे ईंधन की कमी की चिंताएं कम हो सकती हैं।
हालांकि, मध्य पूर्व में फिर से हुए हमलों से एनर्जी सेफ्टी पर खतरा बना हुआ है। रविवार को सऊदी अरब के मुख्य हवाई अड्डे,रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूथी विद्रोहियों ने हमला किया। इससे एक दिन पहले इसी जगह पर हुए हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे। शनिवार का हमला फरवरी के आखिर में ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से सऊदी अरब में हुई सबसे घातक घटना थी।
हालांकि तेल की कीमतों में कुछ नरमी आई है, लेकिन फरवरी के आखिर में U.S.-ईरान के बीच तनाव शुरू होने के बाद से इस कीमती धातु की कीमत में लगभग 20% की गिरावट आई है।
ऊर्जा की बढ़ती लागत और महंगाई के और बढ़ने के डर से कुछ सेंट्रल बैंकों ने ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। इससे सोने के लिए मुश्किलें पैदा हुई हैं,क्योंकि सोने से कोई ब्याज आय नहीं होती है। लेकिन ब्याज दरों से जुड़े जोखिमों के बीच सेंट्रल बैंक की मांग से सोने को सहारा मिल रहा है।
ANZ के एनालिस्ट्स का कहना है कि सोने के हालिया अच्छे प्रदर्शन के पीछे निवेश की बढ़ती मांग है। ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक, गोल्ड-बैक्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ETFs) में होने वाला निवेश चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
सेंट्रल बैंक लगातार अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं। पीपल्स बैंक ऑफ चाइना ने सितंबर में अपने रिजर्व में 7,40,000 औंस सोना जोड़ा है। लगातार 23 महीनों से सोना खरीदने का उसका सिलसिला जारी है।
हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर महंगाई के जोखिमों के कारण फेडरल रिजर्व अपनी पॉलिसी को और सख्त करता है तो सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी सीमित हो सकती है। ऊंची ब्याज दरों की संभावना सोने के लिए चिंता का विषय बनी हुई है,क्योंकि कर्ज लेने की लागत बढ़ने पर यील्ड देने वाले एसेट्स (जिन पर रिटर्न मिलता है) ज्यादा आकर्षक हो जाते हैं।
घरेलू बाजार की बात करें तो एमसीएक्स पर सोना 1,170.00 रुपए यानी 0.77 फीसदी की कमजोरी के साथ 150,300 रुपए पर दिख रहा है। वहीं, चांदी 1,064 रुपए यानी 0.47 फीसदी की कमजोरी के साथ 224,698 पर दिख रहा है।
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कुंवरजी ग्रुप के रवि दियोरा। इनको आज सिल्वर और जिंक में कमाई के मौके दिख रहे हैं। सिल्वर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट में 225000 रुपए के आसपास, 224100 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 227200 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, जिंक अक्बटूर कॉन्ट्रैक्ट में 419 रुपए के आसपास, 416 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 426.5 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।