LPG Price 22 November 2026: गैस सिलेंडर की कीमतों में थोड़ा सा बदलाव घर के बजट पर असर डाल सकता है। सिलेंडर की रेट में हुआ बदलाव का असर आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक पर पड़ता है। सरकारी तेल कंपनियों (OMC)ने गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। वहीं फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में नवंबर की शुरुआत में बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में अगर आप गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जानें दिल्ली, मुंबई, पटना समेत देश के प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें क्या हैं।
चेक करें अपने शहर में एलपीजी की कीमत
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों की हर महीने की शुरुआत में समीक्षा होती है। इसके दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस और कच्चे तेल की कीमतों के साथ-साथ डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और अन्य खर्चों पर निर्भर करते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं है कि हर महीने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव हो। इस बार 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर ही बनी हुई है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किया गया है।
बुकिंग से पहले जरूर करें रेट चेक
घरेलू सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन शहर के अनुसार कीमत अलग हो सकती है। इसलिए LPG बुक कराने से पहले अपने स्थानीय वितरक या आधिकारिक गैस बुकिंग माध्यम से लागू कीमत की पुष्टि कर लें।