Get App

Silver Gold Price Today : MCX पर सोने-चांदी में नरमी, जानिए कमोडिटीज में क्या हो कमाई की रणनीति

Silver Gold Price Today : केडिया एडवाइजरी की सलाह है कि गोल्ड के अक्तूबर वायदा में खरीदारी करें। इस ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि आज के लिए सोने की ट्रेडिंग रेंज 151285-156145 है। तेल की गिरती कीमतों से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। इससे महंगाई की चिंताएं कम हुईं और बॉन्ड यील्ड को नीचे लाने में मदद मिली है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 21, 2026 पर 12:10 PM
Silver Gold Price Today : MCX पर सोने-चांदी में नरमी, जानिए कमोडिटीज में क्या हो कमाई की रणनीति
Gold Rate Today : US में ब्याज दरों में हालिया बढ़ोतरी के बावजूद, गोल्डमैन ने 2027 के आखिर तक सोने की कीमत का अपना अनुमान $5,400 प्रति ट्रॉय औंस पर बनाए रखा है

Silver Gold Price Today : सोने और चांदी ने हफ़्ते की शुरुआत कमजोर के साथ की है। सोमवार, 21 सितंबर को इनके फ़्यूचर्स भाव कमजोर दिख रहे हैं। 11.30 बजे के आसपास एमसीएक्स पर गोल्ड का अक्तूबर वायदा 931 रुपए यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 153,450 रुपए पर और चांदी का दिसंबर वायदा 1,803 रुपए यानी 0.75 फीसदी की कमजोरी के साथ 239,800 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। ग्लोबल मार्केट में Comex पर गोल्ड फ़्यूचर्स $4,400 प्रति औंस के आस-पास ट्रेड कर रहे है। जबकि सिल्वर $66.70 प्रति औंस के आस-पास ट्रेड कर रहा है।

एशियाई बाज़ारों में सतर्क शुरुआत के बाद घरेलू बाज़ार में भी यही रुख दिखा। सोमवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई क्योंकि निवेशक अमेरिका-चीन के बीच होने वाली बातचीत पर नज़र बनाए हुए हैं। साथ ही मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर भी बाज़ार के सेंटीमेंट पर पड़ा है।

इस साल की शुरुआत में सोने के फ़्यूचर्स 1,80,779 रुपए प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुच गए थे। वहीं, इस साल की शुरुआत में चांदी की कीमतें 121.79 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थीं।

चॉइस ब्रोकिंग के कमोडिटी और करेंसी एनालिस्ट आमिर मकदा का कहना है कि सोने की कीमत सोमवार को एमसीएक्स में 153,600 पर गैप-डाउन के साथ खुली। इसमें हल्के मंदी वाले ट्रेंड के जारी रहने की संभावना है,क्योंकि ट्रेडर्स का फोकस अभी भी जियोपॉलिटिक्स,कच्चे तेल के रुझआन और बॉन्ड यील्ड पर है। शुरुआती ट्रेडिंग में इसके भाव 153,000 रुपए के आसपास तक गिरे,लेकिन यह अभी भी 152,914 और 153,207 पर मौजूद 50 और 200-EMA (आवरली चार्ट) से ऊपर बना हुआ है,जो अहम सपोर्ट लेवल हैं जिन पर नजर रखनी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें