Gold Price Today: शादी के सीजन में खरीदने जा रहे हैं सोने के गहने, तो पहले जान लें कितना सस्ता हुआ सोना

अपडेटेड Dec 03, 2021 पर 1:18 PM
सोने के दाम में आज फिर आई गिरावट

Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट आई। सोना आज 71 रुपये गिरकर 47,530 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी महंगी होकर 61,017 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 47530 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47601 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 71 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47340 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43537 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 35,648 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 27,805 रुपये रहा।

BREAKING NEWS: दूरसंचार विभाग ने वापस की 6000 करोड़ की बैंक गारंटी, Bharti Airtel और VI के शेयरो में दिखा उछाल


चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,017 रुपये रहा। कल चांदी का रेट 60,789 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के रेट में 228 रुपये की तेजी आई।

मेटल 2 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 1 दिसंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 47530 47601 -71
Gold 995 (23 कैरेट) 47340 47410 -70
Gold 916 (22 कैरेट) 43537 43603 -66
Gold 750 (18 कैरेट) 35648 35701 -53
Gold 585 ( 14 कैरेट) 27805 27847 -42
Silver 999 61017 Rs/Kg 60789 Rs/Kg 228 Rs/Kg

IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।