Gold Price Today: एक हफ्ते में ₹380 महंगा हुआ गोल्ड, 10 बड़े शहरों में सबसे सस्ता यहां मिल रहा

Gold Price Today: गोल्ड और सिल्वर के भाव में आज 30 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन सुस्ती आई है। प्रति दस ग्राम गोल्ड 10 रुपये और चांदी प्रति किग्रा 100 रुपये सस्ती हुई है। चेक करें कि टॉप के शहरों में सबसे सस्ता गोल्ड कहां बिक रहा है और चांदी कहां किस भाव पर बिक रहा है?

अपडेटेड Dec 30, 2024 पर 7:44 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है। (File Photo- Pexels)

Gold Rate Today In India: बीते एक सप्ताह में देश के अंदर 24 कैरेट गोल्ड 380 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट के भाव में 340 रुपये की तेजी आई है। आज सोमवार 30 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 77980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। साल 2024 में सोने ने लगभग 27 प्रतिशत रिटर्न दिया है। 2010 के बाद यह साल सोने की परफॉर्मेंस के मामले में सबसे शानदार रहा।

कहा जा रहा है कि गोल्ड में 2025 में और तेजी आ सकती है लेकिन यह भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर निर्भर करेगा। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत किस हाई पर पहुंच चुकी है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव


दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,390 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 77,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,340 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

2024 में सोने ने दिया 27% रिटर्न, एसएंडपी 500 और निफ्टी 50 को छोड़ा पीछे, आगे नए हाई की उम्मीद

जयपुर और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में कीमत

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का भाव

चांदी की कीमत एक सप्ताह में 1000 रुपये बढ़ी है जिसमें आज लगातार दूसरे दिन 100 रुपये की गिरावट शामिल है। 30 दिसंबर को चांदी 92,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई में प्रति किग्रा 92500, चेन्नई में 99,800 और कोलकाता में 92,300 रुपये में बिक रहा है यानी कि चारों महानगरों में सबसे सस्ती चांदी दिल्ली और कोलकाता और सबसे महंगी चेन्नई में है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।