Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानें कितना सस्ता हुआ 10 ग्राम गोल्ड रेट

Gold Price Today: दिसंबर महीने के तीसरे दिन गोल्ड सस्ता हुआ है। देश में शादी का सीजन होने के बाद भी लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। गोल्ड मे लगातार गिरावट गोल्ड बायर्स के लिए अच्छी खबर है। आज 3 दिसंबर को 10 ग्राम सोने का भाव 500 रुपये तक कम हुआ है

अपडेटेड Dec 03, 2024 पर 8:32 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हुआ है।

Gold Price Today: दिसंबर महीने के तीसरे दिन गोल्ड सस्ता हुआ है। देश में शादी का सीजन होने के बाद भी लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। गोल्ड मे लगातार गिरावट गोल्ड बायर्स के लिए अच्छी खबर है। आज 3 दिसंबर को 10 ग्राम सोने का भाव 500 रुपये तक कम हुआ है। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जाने लें कि 24 और 22 कैरेट गोल्ड का रेट क्या है।

मंगलवार 3 दिसंबर को 10 ग्राम सोने का रेट

मंगलवार 3 दिसंबर 2024 को 24 और 22 कैरेट का दाम 650 रुपये तक कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 70,900 रुपये के करीब आ गया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 77,350 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में आज का सोने का भाव क्या रहा।


3 दिसंबर 2024 को एक किलोग्राम चांदी का भाव

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,000 रुपये पर आ गया है। चांदी के भाव में 500 रुपये की गिरावट आई है। कल चांदी का भाव 91,500 रुपये था। चांदी के भाव में बीते हफ्ते में 2,000 रुपये तक का करेक्शन आया है।

क्यों आ रही है सोने-चांदी के भाव में गिरावट? 

सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की कीमत में गिरावट का मुख्य कारण डॉलर में सुधार और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी को माना जा रहा है। डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने सोने की मांग पर नकारात्मक असर डाला। इसके अलावा, इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम समझौते के बाद सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की मांग में भी कमी आई। मुद्रास्फीति को लेकर जारी चिंताओं और ब्याज दरों में कटौती की अनिश्चितता ने भी सोने की कीमतों को प्रभावित किया है।

3 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली  71,050  77,500
नोएडा 71,050  77,500
गाजियाबाद  71,050  77,500
जयपुर  71,050  77,500
गुड़गांव  71,050  77,500
लखनऊ  71,050  77,500
मुंबई  70,900  77,350
कोलकाता  70,900  77,350
पटना 70,950  77,500
अहमदाबाद  70,950  77,500
भुवनेश्वर  70,900  77,350
बेंगलुरु  70,900  77,350

सोने-चांदी का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।