Gold Price Today: ऑल टाइम हाई 61,145 रुपये पर पहुंचने के बाद गोल्ड रहा फ्लैट, आज इस रेट पर कर रहा है ट्रेड

Gold Rate above Rs 61,000 per 10 grams: एमसीएक्स (MCX) फ्यूचर यानी वायदा आज बुधवार की सुबह पीक पर पहुंच गया। गोल्ड पहली बार 60,964 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, मंगलवार के शाम के रेट की तुलना में आज गोल्ड फ्लैट रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक डॉलर इंडेक्स में गिरावट के कारण गोल्ड के भाव में तेजी नजर आई है

अपडेटेड Apr 05, 2023 पर 10:26 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price: MCX में सोने के भाव पीक पर पहुंचने के बाद रहा फ्लैट।

Gold Rate above Rs 61,000 per 10 grams: एमसीएक्स (MCX) फ्यूचर यानी वायदा आज बुधवार की सुबह पीक पर पहुंच गया। गोल्ड पहली बार 60,964 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, मंगलवार के शाम के रेट की तुलना में आज गोल्ड फ्लैट रहा है।  एक्सपर्ट के मुताबिक डॉलर इंडेक्स में गिरावट के कारण गोल्ड के भाव में तेजी नजर आई है। मंगलवार को आया अमेरिका डेटा काफी कमजोर रहे जिसका असर गोल्ड पर नजर आया है।

ऑल टाइम हाई पर गोल्ड

वहीं मंगलवार को सोने का भाव अपने ऑल टाइम हाई 61,145 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। 10 ग्राम सोने का भाव मंगलवार को 60,984 रुपये पर बंद हुआ था। इसमें 970 रुपये की बढ़त रही थी। यानी, इसमें कुल 1.62 फीसदी की तेजी रही। सिल्वर वायदा भी बढ़ा और ये अपने दूसरे सबसे बड़े पीक 74,700 रुपये पर पहुंच गया। ये मंगलवार को 74,650 रुपये पर बंद हुआ। इसमें 2570 रुपये यानी 3.57 फीसदी की बढ़त रही। मंगलवार के दिन सुबह के समय एक्सचेंज महावीर जयंती के कारण बंद था।


ये  रहा इंटरनेशनल स्पॉट मार्केट पर गोल्ड

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड स्पॉट 2,025 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। ये तीसरा बड़ा पीक है। अभी तक का लाइफटाइम हाई 2,075 डॉलर रहा है। ये हाई साल 2008 में रहा था। दूसरा हाई मार्च 2022 में 2,070 डॉलर रहा है। MCX Gold Future में ईयर टू डेट आधार पर 10.74 फीसदी की बढ़त रही है। वहीं, अप्रैल में 0.83 फीसदी की बढ़ोतरी रही है। MCX Silver Future में इस साल 4.54 फीसदी की बढ़त रही है और एक हफ्ते से भी कम समय में 3.93 फीसदी की बढ़त रही है।

गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।

Daily Voice: कैपिटल गुड्स, बैंकिंग और फाइनेंस का प्रदर्शन रहेगा अच्छा, IT पर दिख सकता है दबाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।