Gold Rate above Rs 61,000 per 10 grams: एमसीएक्स (MCX) फ्यूचर यानी वायदा आज बुधवार की सुबह पीक पर पहुंच गया। गोल्ड पहली बार 60,964 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, मंगलवार के शाम के रेट की तुलना में आज गोल्ड फ्लैट रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक डॉलर इंडेक्स में गिरावट के कारण गोल्ड के भाव में तेजी नजर आई है। मंगलवार को आया अमेरिका डेटा काफी कमजोर रहे जिसका असर गोल्ड पर नजर आया है।
