Gold Silver Price: 2,500 रुपये सस्ती हुई चांदी, 10 ग्राम सोने का भाव ₹50,401, आज इतना सस्ता हुआ सोना-चांदी

Gold Silver Price Today 1 September 2022: आज हफ्ते के चौथे दिन सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली। चांदी के भाव में 2,500 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Sep 01, 2022 पर 3:24 PM
Story continues below Advertisement
सोने और चांदी के भाव में आई गिरावट।

Gold Silver Price Today 1 September 2022: आज हफ्ते के चौथे दिन सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली। चांदी के भाव में 2,500 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव आज 50,401 रुपये पर खुला। अगर एक्सपर्ट की माने तो आने वाले कुछ हफ्ते में सोना 49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है।

ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव   

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,401 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। सोने के भाव में 787 रुपये की गिरावट देखने को मिली। आज 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50,199 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,167 रुपये रहा। 14 कैरेट का भाव 29,485 रुपये रहा।


आगे क्या रहेगी गोल्ड की चाल - ये है एक्सपर्ट की राय

ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी के मुताबिक घरेलू हाजिर बाजार में आने वाले दिनों में सोने का भाव गिरकर 49,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर आ सकता है। उनके अनुसार सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में ज्यादा गिरावट की आशंका है। चांदी का भाव जब तक 58 हजार रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है तब तक आने वाले दिनों में भाव 50 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के नीचे लुढ़क सकता है।

IBJA का रेट

मेटल 1 सितंबर का रेट (रुपये/10 ग्राम) 30  अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 50401 51188 -787
Gold 995 (23 कैरेट) 50199 50983 -784
Gold 916 (22 कैरेट) 46167 46888 -721
Gold 750 (18 कैरेट) 37801 38391 -590
Gold 585 ( 14 कैरेट) 29485 29945 -460
Silver 999 51850 Rs/Kg 54350 Rs/Kg - 2,500 Rs/Kg

टूटा गोल्ड का सपोर्ट लेवल

तरुण तत्संगी का कहना है कि केंद्रीय सेंट्रल बैंकों के सकारात्मक रुख, डॉलर में मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड की यील्ड में लगातार बढ़ोतरी की वजह से विदेशी बाजार में सोने की कीमतों ने महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल को तोड़ दिया है। यही कारण है कि गोल्ड की कीमतों में कमी आ रही है।

GST कलेक्शन अगस्त 2022 में 1.44 लाख करोड़ रुपए रहा, पिछले साल के मुकाबले 28% इजाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।