Gold Silver Price: आज सस्ता हुआ सोना और चांदी, आप 30366 रुपये में खरीद सकते हैं 10 ग्राम गोल्ड

आज हफ्ते के 5वें दिन सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। चांदी के भाव में 186 रुपये की नरमी आई। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव आज 51,908 रुपये पर खुला

अपडेटेड Aug 26, 2022 पर 1:11 PM
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51,908 रुपये पर कारोबार करता नजर आया।

Gold Silver Price Today 26 August 2022: आज हफ्ते के 5वें दिन सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। चांदी के भाव में 186 रुपये की नरमी आई। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव आज 51,908 रुपये पर खुला। अगर एक्सपर्ट की माने तो आने वाले कुछ हफ्ते में सोने में बढ़त आ सकती है।  ।

ये रहा 24 कैरेट गोल्ड का भाव   

आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 51,908 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। कल के मुकाबले आज इसमें 186 रुपये की गिरावट देखने को मिली। आज 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51,700 रुपये रही। 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,548 रुपये रहा। 14 कैरेट का भाव 30,3965 रुपये रहा। IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने का भाव..


IBJA पर रेट (शाम का रेट)

मेटल 26 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम)  25 अगस्त का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51908 52094 -186
Gold 995 (23 कैरेट) 51700 51885 -185
Gold 916 (22 कैरेट) 47548 47718 -170
Gold 750 (18 कैरेट) 38931 39071 -140
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30366 30475 -109
Silver 999 55697 Rs/Kg  55883 Rs/Kg -186 Rs/Kg

इस रेन्ज में कारोबार कर सकता है सोना

ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी के मुताबिक सोने का भाव जल्द 52,600 रुपये के स्तर को छू सकता है। हालांकि, दूसरी ओर 50,980 रुपये के नीचे लुढ़कने पर सोने में मीडियम टर्म में मंदी का रुझान बन जाएगा। 50,980 रुपये के नीचे लुढ़कने पर सोने में मीडियम टर्म में सोने का भाव एक बार फिर 49,500 रुपये से लेकर 49,700 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच सकता है।

Syrma SGS Technology के शेयर खुलते ही 30% से ज्यादा चढ़े, 18% प्रीमियम के साथ 262 रुपए पर हुई थी लिस्टिंग

-

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।