Gold Price: सोने के भाव में हफ्ते के पहले दिन आई गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Silver Price Today 24 April 2023: आज हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। हालांकि, 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट अभी भी 60,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। सोने का रेट 95 रुपये कम होकर 60,096 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज चांदी के भाव में 564 रुपये की नरमी रही और चांदी का रेट 74,209 रुपये पर आ गया

अपडेटेड Apr 24, 2023 पर 1:11 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price: सोमवार को सोने के भाव में गिरावट आई।

Gold Silver Price Today 24 April 2023: आज हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। हालांकि, 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट अभी भी 60,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। सोने का रेट 95 रुपये कम होकर 60,096 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज चांदी के भाव में 564 रुपये की नरमी रही और चांदी का रेट 74,209 रुपये पर आ गया।

सोने के भाव में रही गिरावट 

बीते शुक्रवार को सोने का भाव 60,191 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 95 रुपये गिरकर 60,096 रुपये पर खुला। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी गिरावट रही। 22 कैरेट गोल्ड 87 रुपये गिरकर 55,048 रुपये पर कारोबार कर रहा है।


IBJA पर सोने-चांदी का रेट 

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना बीते शुक्रवार 21 अप्रैल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 24 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम) 21 अप्रैल का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 60096 60191 -95
Gold 995 (23 कैरेट) 59855 59950 -95
Gold 916 (22 कैरेट) 55048 55135 -87
Gold 750 (18 कैरेट) 45072 45143 -71
Gold 585 ( 14 कैरेट) 35156 35212 -56
Silver 999 74209 Rs/Kg 74773 Rs/Kg -564 Rs/Kg

गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर साल 2023 में कब तक आएगा।

ये रहा अन्य शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट रुपये में

शहर  22 कैरेट गोल्ड  24 कैरेट गोल्ड
दिल्ली 55,750 60,860
मुंबई 55,650 60,710
कोलकाता 55,650 60,710
लखनऊ 55,750 60,860
पटना 55,700 60,760
हैदराबाद 55,650 60,710
भुवनेश्वर 55,650 60,710
बंगलुरु 55,700 60,760
नोएडा 55,750 60,860

ICICI BANK ने पेश किये बेहतरीन नतीजे, ब्रोकरेजेज से जानें स्टॉक को खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।